रविवार, 11 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: दांतों और मुंह की सफाई के प्रति किया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News) स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चों…


राजकीय कन्या स्कूल में बच्चों को दांतों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करतीं दंत चिकित्सक।
राजकीय कन्या स्कूल में बच्चों को दांतों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करतीं दंत चिकित्सक।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News) स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चों और महिलाओं को दांतों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा की दंत चिकित्सक डॉ. ऋतु मदान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों और ग्रामीणों को दांत साफ करने का सही तरीका बताया गया। साथ ही मुंह के कैंसर और फ्लोरोसिस के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सक ने नियमित रूप से ब्रश करने और कुल्ला करने की सलाह दी।

डॉ. ऋतु मदान ने बच्चों को अधिक मीठा, तैलीय भोजन और जंक फूड खाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्थायी दांतों को सुरक्षित रखने के लिए शुरुआत से ही उनकी सही देखभाल जरूरी है। नियमित सफाई से दांतों में कीड़ा लगने जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। इस मौके पर पूजा और आरती मौजूद रहीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp