ब्रेकिंग न्यूज़: धारूहेड़ा: बदमाशों के हौसले बुलंद! देर रात सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए शातिर चोर। सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर लॉकर रूम तक पहुंचे बदमाश, लेकिन मजबूत लॉकर तोड़ने में रहे पूरी तरह नाकाम!

बच गए लाखों रुपये: बैंक मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि लॉकर सुरक्षित है और उसमें रखी लाखों की नकदी पूरी तरह से सेफ है। चोर दीवार तोडकर बैंक में घुसे। सबसे पहले सीसीटीवी के तार काटें तथा मोबाइल की रोशन मे लोकर को तोडने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली।
फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा: रेवाड़ी से पहुंची फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य। धारूहेड़ा थाना प्रभारी कबूल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटीं। फिलाहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश: RBI और पुलिस प्रशासन की गाइडलाइंस
धारूहेड़ा में बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की इस घटना ने एक बार फिर वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अनुसार, बैंकों को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए निम्नलिखित कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे अहम बात यह है चोर जब लोकर को तोड रहा था तो अलार्म क्यों नहीं बजा
मजबूत अलार्म सिस्टम (Burglar Alarm): बैंक परिसर में ऐसे आधुनिक सेंसर और अलार्म लगे होने चाहिए जो दीवार टूटने, शटर हिलने या गैस कटर का इस्तेमाल होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन और बैंक अधिकारियों के मोबाइल पर अलर्ट भेज सकें।
सीसीटीवी कैमरों का बैकअप और सुरक्षित प्लेसमेंट: चोरों ने इस घटना में कैमरों के तार काट दिए थे। निर्देशों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग पूरी तरह कंसील्ड (छिपी हुई) होनी चाहिए और उनका डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) एक सुरक्षित, छिपे हुए लोहे के मजबूत केबिन में लॉक होना चाहिए, ताकि चोर उसे नुकसान न पहुंचा सकें।

पूरी खबर और सीसीटीवी की तस्वीरें देखने के लिए अभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:👇 🔗 https://best24news.com/dharuhera-break-in-at-sarva-haryana-gramin-bank-thiefs-images-captured-on-cctv/








