दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2 लाख कैश और जेवरात चोरी
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2 लाख कैश और जेवरात चोरी

Dharuhera News: रेवाड़ी के खरखड़ा गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 2 लाख कैश और ₹6 लाख का गहना चुरा लिया है। 24 अप्रैल के सुबह अनूप अपने घर को बंद करके किसी काम से गुरुग्राम गए हुए थे और दोपहर 3:00 बजे जब वह वापस लौटे तो देखा की  घर का ताला टूटा हुआ था।Dharuhera News

घर के अंदर जाकर जब उन्होंने देखा तो उनके घर से पैसे गायब थे और ₹6 लाख के गहने भी गायब हो गए थे। सिद्धार्थ मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनूप यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से गुरुग्राम Patodi गए हुए थे। 24 अप्रैल की सुबह घर बंद करके वह चले गए लेकिन जब दोपहर में वह लौटे तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ था। के अंदर जाने पर पता चला कि संदूक टूटा हुआ है और कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।

अनूप यादव ने पुलिस को बताया कि चोर दीवार बांधकर उनके घर में घुसे होंगे। इसके बाद में गेट का दरवाजा तोड़कर संदूक से ₹200000 कैश,5 तोले सोने की 2 चैन, पाजेब और अन्य सामान चुराकर भाग गए। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया गया है।

दिनदहाड़े चोरी होने से लोगों में दर्द का माहौल देखने को मिल रहा है। इस चोरी की घटना ने एक बार फिर से पुलिस के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी में चोरी की घटना भी दिखाई दे रही है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धारूहेड़ा पुलिस का कहना है कि वो जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय हुई इस घटना से उनकी टेंशन बढ़ गई है। चोर बेखौफ़ होकर घरों में चोरी करने लगे हैं।