Rewari News: जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग

On: June 13, 2026 8:15 AM
Follow Us:
जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग

Rewari News: रेवाड़ी में आंधी तूफान के कारण बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। कई गांव में लाइट नहीं आ रही है जिससे पानी का संकट गहराने लगा है। एक तरफ अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बिजली की आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर कोई भी पॉजिटिव रिजल्ट सामने नहीं आ रहा है। लगातार बदलते मौसम और तूफानी हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।

सड़क पर उतरने लगे लोग

परेशान लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। बावल और तिहाड़ा में ऐसा देखने को मिला है। सबसे ज्यादा गुस्से में बावल क्षेत्र के लोग देखने को मिल रहे हैं।

 दो दिनों से बदल रहा है मौसम 

पिछले दो दिनों से हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर मौसम साफ रहता है लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो जाती है वही कई गांव में तूफानी हवाओं के वजह से बिजली आपूर्ति टॉप हो चुकी है और आंधी तूफान की वजह से परेशानियों और बढ़ती जा रही है।

तीन-चार दिन बीत चुके है लेकिन कई गांव में अभी तक बिजली की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई है। बिजली विभाग के द्वारा लगातार कोशिश किया जा रहा है लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति को सामान्य नहीं किया जा सका है। बिजली आपूर्ति को सामान्य करने के लिए कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक बावल और कोसली क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली नहीं आ रही है।

पानी का संकट भी गहराया

बिजली नहीं आने से कई गांव में पानी का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को आए आंधी तूफान में 650 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं और 35 से अधिक ट्रांसफार्मर टूट गए हैं लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। शुक्रवार की शाम को भी अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now