गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Power Cut: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के इन गांवों में बिजली आपूर्ति बदं रहेगी कल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Power Cut : औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के अंतर्गत आने वाले जडथल फीडर से जुड़े गांवों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार, फीडर लाइन की मरम्मत व तारों…


Power Cut : औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के अंतर्गत आने वाले जडथल फीडर से जुड़े गांवों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार, फीडर लाइन की मरम्मत व तारों की शिफ्टिंग के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं दी जाएगी। यह कार्य निर्धारित शेड्यूल के तहत किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर बिजली सेवा मिल सके।

Advertisement

निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के कारण जडथल, रालियावास, पचगांव, माजरी दूदा, निगानियावास, निखरी, आशियाकी, पांचोर, सापली, पिथनवास और रतनपुर की ढाणी सहित कुल एक दर्जन गांव प्रभावित रहेंगे।Power Cut

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की असुविधा को देखते हुए रात के समय अतिरिक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आवश्यक कार्यों में कोई बाधा न आए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp