बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

लाइब्रेरी में पढने गई युवती प्रेमी संग फरार

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी के एक गांव की युवती चुपचाप प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह सुबह घर से लाइब्रेरी के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची,…


प्रेमी संग फरार
प्रेमी संग फरार
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी के एक गांव की युवती चुपचाप प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह सुबह घर से लाइब्रेरी के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को इसका पता चला तो उसकी तलाश शुरू की। लकिन सुराग नहीं लग हैं। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

गांव की लाइब्रेरी में गई थी घर से

पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी बेटी प्रतियोगिताओ की तैयारी कर रही थी। रोजाना 9 से 3 तक गांव में बनी लाइब्रेरी में जाती थी। 22 जुलाई कोे वह घर से लाइब्रेरी जाने के लिए निकली। जब शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की।बाद में पता चला कि वह लाइब्रेरी तो आई थी लेकिन कुछ देर बाद ही वह से वापस से निकल गई थी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

मां ने अपनी शिकायत में बताया कि विवेक की बहन उनके घर की बड़ी बहू है। विवेक घर पर कई बार अपनी बहन से मिलने उनके घर आता-जाता रहता था। मां का आरोप है कि विवेक ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। रिश्तेदारी के चलते परिवार का हिस्सा होने के कारण उस पर किसी प्रकार का कोई शक भी नहीं हुआ।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

पुलिस ने युवती की मां के ब्यान पर गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp