हरियाणा के बावल में अन्तोदय मेला 26 को, पहले आओ पहले पाओ

On: July 25, 2026 10:25 AM
Follow Us:
HARYANA TODAY NEWS

हरियाणा: रेवाड़ी (Best24News)एडीसी राहुल मोदी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मूल उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र परिवार इससे वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

ये दस्तावेज है जरूरी

जिला प्रशासन व एडीसी ने बावल क्षेत्र के चिह्नित सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 26 जुलाई (रविवार) को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि) के साथ नगर पालिका बावल परिसर में समय पर पहुँचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। बता दे हरियाणा में योजनाए तों बहुत है लेकिन जागरूकता के अभाव में लोगो को इनके बारे में पता नहीं है यही कारण है इनका फायदा नही उठा पाते हैं

हरियाणा सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0‘ के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में रविवार, 26 जुलाई को नगर पालिका बावल के परिसर में विशाल अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

3000 से अधिक पात्र परिवारों को दी जा रही प्री-मेला काउंसलिंग

मामले की जानकारी देते हुए एडीसी (ADC) राहुल मोदी ने बताया कि इस मेले में बावल विधानसभा क्षेत्र के 3,000 से अधिक पात्र परिवारों को पोर्टल के माध्यम से चिह्नित किया गया है। इन सभी परिवारों को मेले से पहले ‘प्री-मेला काउंसलिंग’ देकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपनी पात्रता के अनुसार सही योजना का चयन कर सकें।

इन मुख्य विभागों की योजनाएं होंगी शामिल

एडीसी ने बताया कि अंत्योदय मेले में अति गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने का मुख्य लक्ष्य रखा गया है। मेले में निम्नलिखित क्षेत्रों व विभागों की कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी:

  • स्वरोजगार एवं कौशल विकास (Skill Development)
  • पशुपालन व डेयरी विकास
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)
  • महिला एवं बाल विकास (महिला सशक्तिकरण)

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now