धारूहेड़ा: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए सेक्टर 6 प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने सराहनीय पहल की। कमेटी के सदस्यों ने पहले पार्क में फैली गंदगी और झाड़ियों की सफाई की तथा इसके बाद पार्क परिसर में 30 से अधिक छायादार और फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण का उद्देश्य क्षेत्र को हरा भरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी किया जाएगा ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें।
इस अभियान में मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कमेटी के मेंबरो ने बताया कि कुछ दिन पहले इस पार्क की हालात बदहाल थी। फिलहाल सभी के सहयोग से इसे साफ कर दिया तथा पोधारोपण किया गया है।














