केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

On: June 1, 2026 10:03 AM
Follow Us:
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

Best24News: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को रेवाड़ी जिला के गांव खण्डोडा में अमर शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का गांव के द्वार से ग्रामीण युवाओं द्वारा बाइक तिरंगा रैली से अनुगवाई करते हुए आयोजन स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिवादन किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रही। केंद्रीय मंत्री ने गांवों के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद अरुण कुमार यादव ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनको अपना सर्वश्रेष्ठï देने के लिए सेना द्वारा 8 मेडल भी प्रदान किए गए जो इनके अदम्य साहस को दर्शाते है। उन्होंने संयुक्त राष्टï्र अंतरिम बल के तहत लेबनान देश में एक साल साहस और वीरता के साथ अपनी सेवाएं भी दी।

Union Minister Rao Inderjit Singh unveiled the statue of Martyr Arun Kumar Yadav
Union Minister Rao Inderjit Singh unveiled the statue of Martyr Arun Kumar Yadav

सिक्किम में डयूटी के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में आमजन और अपने साथियों को बचाने के प्रयास में अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए 4 अक्तूबर 2023 को देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। देशवासी उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे और आने वाली पीढिय़ां उनसे राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा से ही दक्षिणी हरियाणा के युवा सेना में भर्ती होकर देश की हिफाजत के लिए आगे रहे हैं। उन्होंने उन माताओं-बहनों की भी सरहाना की जिन्होंने अपने बच्चों और भाइयों को सेना में भर्ती कर देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात किया है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने शहीद अरुण कुमार यादव की माता, पत्नी और बच्चों को भी विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। समारोह के दौरान ग्रामीणों द्वारा राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीद अरुण कुमार यादव के नाम पर करने, गांव के जोहड़ों को नहरी पानी से जोडऩे तथा अन्य विकासात्मक मांगों का ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मेडल लाने वाले खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया।

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी शहीद अरुण कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं। उन्होंने युवाओं से शहीद के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी शहीद के योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीरों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक निर्भय होकर अपना जीवन व्यतीत कर पाते हैं।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कुमार रायपुर, चेयरमैन छत्तर पाल, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, सरपंच पूनम, एसडीएम संजीव कुमार, बीडीपीओ शुभम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

Vaibhav Suryavanshi को इस दिन मिलेगा इंडिया डेब्यू का मौका?

Vaibhav Suryavanshi को इस दिन मिलेगा इंडिया डेब्यू का मौका?

Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा लगातार जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जहां आरसीबी और विराट कोहली को बधाई दी, वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की भी खुलकर प्रशंसा की। इससे उनके निकट भविष्य में भारतीय टीम में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।Vaibhav Suryavanshi

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में उन्होंने 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।

ऑरेंज कैप जीतकर रचा नया इतिहास: वैभव ने मात्र 15 साल और 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर नया इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।Vaibhav Suryavanshi

इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 23 साल 231 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं शुभमन गिल ने वर्ष 2023 में 23 साल 263 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

उज्ज्वल भविष्य की कामना: हालांकि आरसीबी की जीत के बीच वैभव सूर्यवंशी का सीजन भर का प्रदर्शन भी चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा और क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई है।

Vaibhav Suryavanshi ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स: वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रेजेंटेशन में बात करने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका जवाब वैभव ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता से दिया। मोस्ट वैल्यूएबर प्लेयर चुने जाने पर वैभव ने कहा कि अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है।

Breaking News: खाटू श्याम भगतों को बडी सौगात: इस रूट पर दौडेगी ये स्पेशल ट्रेन

Breaking News: रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को नई ट्रेन की सौगात देंगे। खाटू श्याम भक्तों की लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी जिसे अब केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में रेवाड़ी से रींगस रूट पर करीब 24
ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।Breaking News

रेलवे के अनुसार वर्तमान में ट्रेन संख्या 74001/74004 दिल्ली और रेवाड़ी के मध्य दैनिक सेवा के रूप में संचालित हो रही है। रींगस तक विस्तार के उपरांत निर्धारित दिनों (अर्थात दिल्ली से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार तथा रींगस से प्रत्येक रविवार एवं सोमवार) में यह सेवा दिल्ली और रींगस के मध्य नए ट्रेन नंबर 74041/74042 दिल्ली–रींगस के बीच चलेगी।Breaking News

 

सुबह दिखाएगें हरी झंडी: केंद्रीय मंत्री सुबह 11: 00 बजे दिल्ली- रेवाड़ी- रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से रवाना करेंगे । रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुर्नविकास कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे।Breaking News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यात्रियों को बडा तोहफा: बता दे इस ट्रेन से हरियाणा के जिला रेवाडी व एनसीआर से खाटू जाने वाले लोगो केा बडा फायदा होगा। लंबे समय इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। आखिरकार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासो से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को नई ट्रेन की सौगात मिल ही गई है।Breaking News

Breaking News: जेएलएन रेवाड़ी नहर में डूबे युवक व बच्चा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन

Breaking News: JNL रेवाड़ी नहर में डूबे युवक व बच्चा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा कोसली के गांव बहू से बाइक पर 11 साल के ममेरे भाई के साथ नहर में नहाने के लिए उतरे दो सगे भाइयों में से ममेरे भाई सहित दो पानी के तेज बहाव में बह गए। एक ने किसी तरह से जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चला, तो भोंडसी से एसडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू करते हुए ममेरे भाइयों की तलाश शुरू कर दिए।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन : बता दे हरियाणा के झज्जर के बहू निवासी 20 वर्षीय चंदूराम कंपनी में रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक पर निकला था। रास्ते में उसका भाई मुकेश और मामा का 11 साल का बेटा जांट-जांटी निवासी यशवंत भी रास्ते में मिल गए। तीनों बाइक पर सवार होकर बव्वा की ओर नहर में नहाने के लिए निकल पड़े। बाइक नहर किनारे खड़ी करने के बाद तीनों पानी में उतर गए।Breaking News

बहाव तेज होने के कारण तीनों पानी में बहने लगे। मुकेश ने किसी तरह खुद को संभाल लिया, लेकिन चंदू और यशवंत पानी के बहाव के साथ बहने लगे। मुकेश ने दोनों का बचाव कराने के मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन आसपास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल सकी। मुकेश ने किसी तरह खुद को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चंदू और यशवंत की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस अधिकारी मौके पर : हादसे की सूचना मिलने के बाद नाहड़ बीडीपीओ अनिल कुमार और चौकी प्रभारी अरविंद नहर पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ गोताखोर भी बुलाए गए। काफी प्रयास करने के बाद भी दोनों लापता का कोई पता नहीं चला।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इसके बाद एसडीएम कोसली विजय कुमार ने एसडीआरएफ की टीम को भोंडसी से बुलाया। टीम ने आते ही युवक व उसके ममेरे भाई की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थीं।Breaking News

1 जून से एलपीजी सिलेंडर को लेकर लागू होगा नया नियम, ये कार्य किया तो रुक सकती है आपूर्ति

LPG Cylinder New Rule: 1 जून से एलपीजी सिलेंडर को लेकर लागू होगा नया नियम, ये कार्य किया तो रुक सकती है आपूर्ति

LPG Cylinder New Rule: केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर को लेकर नया नियम 1 जून 2026 से लागू किया जाएगा। सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि अब एक घर में केवल एक एलपीजी कनेक्शन रखा जा सकता है। अब एक घर में एक से ज्यादा लोग एलपीजी कनेक्शन नहीं रख पाएंगे।

भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी करके सभी उपभोक्ताओं से अपील किया गया है कि अगर आपके घर में एक्स्ट्रा एलपीजी कनेक्शन है तो तुरंत सरेंडर करें। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जून से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या है नया नियम? (LPG Cylinder New Rule)

नए नियम के अनुसार परिवार में किसी एक व्यक्ति के नाम से ही रसोई गैस कनेक्शन रखना वैध माना जाएगा। अतिरिक्त कनेक्शन रखने पर गैस सप्लाई बंद की जा सकती है। जब सभी अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर कर दिए जाएंगे तभी दोबारा गैस कनेक्शन बहाल होगा वरना आपको गैस मिलना हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

पीएनजी कनेक्शन वालों को एलपीजी सिलेंडर करना होगा सरेंडर

अगर किसी के पास पीएनजी कनेक्शन है तो उसे अपना एलपीजी सिलेंडर जल्द से जल्द सरेंडर करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा वहीं सरकार के द्वारा सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी बने रहने की वजह से सरकार के द्वारा लगातार बड़ा फैसला लिया जा रहा है। मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। आपके पास भी यदि एक्स्ट्रा सिलेंडर का कनेक्शन है तो तुरंत सुरेंडर करें वरना आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

रेल यात्री ध्यान दें! जून में ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

Canclled Train List: रेल यात्री ध्यान दें! जून में ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

Canclled Train List: जून में अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए क्योंकि रेलवे ने जून के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों का डेस्टिनेशन बदल गया है वहीं कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार ऑफिशल वेबसाइट को चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग करते हैं ट्रेन से सफर

हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है। लंबी दूरी हो या फिर छोटी दूरी लोग ज्यादातर ट्रेन से सफर करना ही पसंद करते हैं।

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। सफर के दौरान रेल यात्रियों को तमाम सुविधाएं दी जाती है। रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है तो आईए देखते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट…

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल

Tatanagar–Bilaspur Express (18113) – 7 June to 18 June
Bilaspur–Tatanagar Express (18114) – 8 June to 19 June
Tatanagar–Itwari–Tatanagar Express (18109/18110) – 8 June to 19 June
Durg–Ara South Bihar Express (13287) – 12 June to 16 June
Ara–Durg South Bihar Express (13288) – 10 June to 14 June
Ahmedabad–Howrah Express (12833/12834) – 11 June to 15 June
Howrah–CSMT Express (12870) – 12 June
CSMT–Howrah Express (12869) – 14 June
Hatia–Pune Express (22846) – 12 June to 15 June
Pune–Hatia Express (22845) – 14 June to 17 June
Puri–Jodhpur Express (20813) – 10 June
Jodhpur–Puri Express (20814) – 13 June
Porbandar–Shalimar Express (12905) – 10 June to 11 June
Shalimar–Porbandar Express (12906) – 12 June to 13 June
Okha–Shalimar Express (22905) – 14 June
Shalimar–Okha Express (22906) – 16 June
Kamakhya–LTT Express (22512) – 13 June
LTT–Kamakhya Express (22511) – 16 June
Udaipur–Shalimar Express (20971) – 13 June
Shalimar–Udaipur Express (20972) – 14 June
Gaya–LTT Express (22358) – 10 June
LTT–Gaya Express (22357) – 12 June

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें