शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: इन लोगों को मुफ्त में सोमनाथ यात्रा कराएगी सैनी सरकार, लेकिन इन शर्तो का करना होगा पालन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के पवित्र धार्मिक स्थल सोमनाथ की निशुल्क की यात्रा कराई जाएगी। के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भी कराया…


इन लोगों को मुफ्त में सोमनाथ यात्रा कराएगी सैनी सरकार, लेकिन इन शर्तो का करना होगा पालन
इन लोगों को मुफ्त में सोमनाथ यात्रा कराएगी सैनी सरकार, लेकिन इन शर्तो का करना होगा पालन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के पवित्र धार्मिक स्थल सोमनाथ की निशुल्क की यात्रा कराई जाएगी। के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भी कराया जाएगा। लेकिन जिन बुजुर्गों को फ्री में यात्रा करना है उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 8 जून को कुरुक्षेत्र से एक विशेष ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini )  हरी झंडी दिखाएंगे।

Advertisement

6 तारीख तक पात्र बुजुर्ग कर सकते हैं आवेदन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लाभार्थियों को 6 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। इसके लिए सीमित सिम रखी गई है इसलिए पात्र नागरिकों से समय रहते ही आवेदन करने के लिए कहा गया है।

इन शर्तो का करना होगा पालन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। आवेदक की उम्र 60 साल या उससे अधिक होना जरूरी है इसके साथ ही आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी भी होना चाहिए। उसका वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख होना चाहिए। यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पिछले 3 साल में इसका लाभ लेने वाले लोगों को लाभ नहीं मिलेगा।

निर्धारित तिथि से पहले करें आवेदन

अगर आपको यात्रा से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए तो आप नागरिक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में जाकर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। अगर आप सच में आवेदन करना चाहते हैं तो निश्चित तिथि से पहले आवेदन करें वरना आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों का चयन किया जाएगा उन्हें मुफ्त में इस योजना के अंतर्गत यात्रा कराया जाएगा। कार्यालय जाने पर आपको हर जानकारियां आसानी से मिल जाएगी और आप आवेदन भी आसानी से कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp