शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका

Written by: सुनील चौहान

Published:

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत दावे और आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है


नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका
नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: विशेष गहन पुनरीक्षण (sir ) के चलते काफी मतदाना समय पर अपने कागजात जमा नहीं करवा पाए है। ऐसे चुनाव विभाग उनको वोटो का काटन की तैयारी कर रहा हैं। लेकिन हरियाणा सरकार ने एक बार ऐसे वोटरो का मौका दिया। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। अब दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

Advertisement

जानिए कब होगी अंतिम सूची जारी: DC Rewari  ने कहा कि आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रेवाड़ी जिले में भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नई समय-सारणी के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय में पूरा करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। पहले इसके लिए अलग तिथि निर्धारित की गई थी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत दावे और आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार अब 20 नवंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और उनमें आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके प्रकाशन की नई तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

 

इस संशोधन से मतदाता सूची में नाम, विवरण और अन्य संबंधित प्रविष्टियों को लेकर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता उसमें अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp