शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

LPG Price Hike: महंगाई का झटका! जून की शुरुआत में फिर बढ़े LPG के दाम, देखें ताज़ा रेट 

Written by: सुनील चौहान

Published:

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जून का पहला दिन है लोगों को बड़ा झटका दे रहा…


महंगाई का झटका! जून की शुरुआत में फिर बढ़े LPG के दाम, देखें ताज़ा रेट 
महंगाई का झटका! जून की शुरुआत में फिर बढ़े LPG के दाम, देखें ताज़ा रेट 
Google News Follow us on Google

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जून का पहला दिन है लोगों को बड़ा झटका दे रहा है। एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Advertisement

दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर के दाम बढ़े

दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब यह सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये हो गई है।

छोटे कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ

5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये तय की गई है। चाय स्टॉल, फास्ट फूड दुकानों और छोटे फूड बिजनेस पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतें

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक महीने के अंदर दूसरी बार इजाफा किया गया है। इससे पहले मई में भी कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था। लगातार बढ़ती लागत के कारण अब होटल और रेस्तरां संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर सकते हैं।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

वैश्विक संकट का असर भारतीय बाजार पर

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारत पर भी पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई से जुड़ी परेशानियों के चलते आयात लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर एलपीजी कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

अब बाहर खाना भी हो सकता है महंगा

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बाद आने वाले दिनों में होटल और रेस्तरां में खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आम लोगों की जेब पर महंगाई का असर और ज्यादा महसूस होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp