रविवार, 25 अक्टूबर 2026

हरियाणा के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा सरकार ने क्लर्क संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे पर महत्वपूर्ण सुचना जारी की है। वित्त विभाग के नए आदेश के अनुसार अब पात्र कर्मचारियों…


हरियाणा के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
हरियाणा के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
Google News Follow us on Google

हरियाणा सरकार ने क्लर्क संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे पर महत्वपूर्ण सुचना जारी की है। वित्त विभाग के नए आदेश के अनुसार अब पात्र कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त वेतन वृद्धि को उनके मूल वेतन में शामिल किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों की मासिक आय के साथ-साथ भविष्य में मिलने वाले कई वित्तीय लाभों में भी बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

पुरानी तारीख से मिलेगा लाभ, एरियर भी होगा देय

सरकार ने इस व्यवस्था को 8 फरवरी 2024 से प्रभावी माना है। इसका मतलब है कि जिन कर्मचारियों पर यह आदेश लागू होगा, उन्हें संशोधित वेतन के साथ पिछली अवधि का एरियर भी मिलेगा। इससे कर्मचारियों को एकमुश्त आर्थिक राहत मिलने की संभावना है।वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ सभी कर्मचारियों को एक समान नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी भर्ती और सेवा की स्थिति के आधार पर तय किया जाएगा।

वर्ष 2020 से पहले नियुक्त वरिष्ठ क्लर्कों को पे-लेवल या एसीपी के अनुसार तीन अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा।2020 में भर्ती हुए क्लर्कों के मूल वेतन में दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट जोड़े जाएंगे।चपरासी से पदोन्नत होकर क्लर्क बने कर्मचारियों को भी नियमानुसार प्रिजंप्टिव पे के आधार पर इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

बेसिक वेतन बढ़ने से बढ़ेंगे अन्य वित्तीय लाभ

चूंकि अतिरिक्त इंक्रीमेंट अब सीधे बेसिक पे का हिस्सा होगी, इसलिए महंगाई भत्ता (DA) सहित बेसिक वेतन पर आधारित अन्य वित्तीय लाभों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। भविष्य में होने वाले वेतन संशोधन और अन्य भुगतान भी बढ़े हुए मूल वेतन के आधार पर तय किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों को दीर्घकालिक फायदा मिलेगा।वित्त विभाग ने यह भी साफ किया है कि इस बदलाव का कर्मचारियों की नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें हर वर्ष मिलने वाला सामान्य इंक्रीमेंट पहले से तय समय और नियमों के अनुसार ही मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp