सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

करनाल के SP करण गोयल की बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर रोहताश को किया निलंबित

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best24News)  करनाल में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। हाईकोर्ट ने कई बार पुलिस से जवाब मांगा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने…


करनाल के एसपी करण गोयल ने बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर रोहताश को किया निलंबित
करनाल के एसपी करण गोयल ने बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर रोहताश को किया निलंबित
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best24News)  करनाल में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। हाईकोर्ट ने कई बार पुलिस से जवाब मांगा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक करनाल को पेश होने के लिए बुलाया । एसपी ने इस केस के लिए जिम्मेंदार सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी के आदेश के साथ पुलिस महकमें अफरा तफरी मच गईं

Advertisement

जानिए उठाया ये कदम: बताद कि मामले में बरती गई लापरवाही और हाईकोर्ट में संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल करण गोयल ने इंस्पेक्टर रोहताश को निलंबित कर दिया। रोहतास करनाल के सिटी थाने में एसएचओ के पद पर तैनात थे। उन पर एक पुराने आपराधिक मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।\

करनाल में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया
करनाल में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया

पुलिस के अनुसार करनाल के सिटी थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 679 से जुड़ा हुआ है। 11 दिसंबर 2001 को दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 393, 397 और 394 के अलावा शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25, 54 और 59 लगाई गई थीं। मुकदमे में वजीरा और कर्मवीर आरोपी थे। कोर्ट ने दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

इस मामले में हाईकोर्ट ने कई बार पुलिस से जवाब मांगा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक करनाल को पेश होने के लिए बुलाया है। इसके बाद लापरवाही को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp