धारूहेड़ा (Best24News) हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक तीन दिन की पूर्ण हड़ताल पर चले गए हैं। इसी को लेकर बास रोड पर विद्युत सब-स्टेशन पर गुरूवार को सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कई गांवों में बिजली होने के चलते लोगो को परेशानी उठानी पडी।
जानिए क्यो है हडताल पर: बता दें कि बिजली कर्मचारी गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिया जा रहा है। इसी निजीकरण बिजली कर्मचारी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन भी किया था। कर्मचारियों की ओर से गुरूवार को नारे बाजी की गईं।
पुलिस बल तैनात: हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने, तोड़फोड़ या किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है। सुरक्षा को लेकर गुरूवार को धारूहेड़ा , जडथल व जोनियायावास सब-स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में बिजली कर्मियों ने लगाए नारें, पुलिस ने कहा शांति …

