शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Breaking News: दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत 21 को

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Breaking News:  किसान यूनियन रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह ने कहा कि दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत 21 को महापंचायत बुलाई गई। किसान यूनियन ने अगली बड़ी रणनीति का ऐलान कर…


Breaking News:  किसान यूनियन रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह ने कहा कि दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत 21 को महापंचायत बुलाई गई। किसान यूनियन ने अगली बड़ी रणनीति का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशो से आने वाली गायें हमारे माहौल के लिए बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर मुद्दे पर न तो सत्ताधारी बीजेपी का कोई नेता मुंह खोल रहा है और न ही विपक्ष में बैठी कांग्रेस का कोई नेता किसानों के पक्ष में बोल रहा है।

Advertisement

यूनियन के प्रधान समय सिंह ने कहा कि “यह भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसान, मजदूर और डेयरी पालकों के लिए किसी ‘डेथ वारंट’ से कम नहीं है। अमेरिका से जो अनाज भारत आएगा, वह बेहद सस्ता होगा और उस पर कोई टैक्स भी नहीं लगाया जा रहा है, जबकि हमारे यहां से जाने वाले सामान पर भारी टैक्स रहेगा। इससे हमारे देश का कृषि बाजार पूरी तरह तबाह हो जाएगा।”

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसान इस लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के किसानों ने एकजुट होकर तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने पर सरकार को मजबूर किया था, ठीक उसी तरह इस जनविरोधी ट्रेड डील को भी वापस करवा कर ही दम लेंगे।

दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत 21 को

दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत 21 को महापंचायत बुलाई गई। किसान यूनियन ने अगली बड़ी रणनीति का ऐलान कर दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि आगामी 21 तारीख को दिल्ली में किसान घाट पर देश भर से जुटने वाले किसान संगठन इस महापंचायत में आगे के आंदोलन की दिशा तय करेंगे और कोई बड़ा फैसला लेंगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

इस विशाल बाइक मोर्चे में समय सिंह प्रधान के साथ मुख्य रूप से ओपी लोहाणा, लोकेश बावल, मुन्नी बूढ़पुर, मोनिका, मास्टर कमल, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया, अशोक नम्बरदार, राजकुमार, कृष्ण कुमार सैनी, मनीषा यादव, सुमन राजपूत सहित भारी संख्या में किसान और यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp