रविवार, 8 नवम्बर 2026

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में महेंद्रगढ के संदीप कुमार ने मैराथन रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

Written by: सुनील चौहान

Published:

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 11 अक्टूबर तक चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा तीसरे स्थान पर, 10 पदक जीते
नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा तीसरे स्थान पर, 10 पदक जीते
Google News Follow us on Google

महेंद्रगढ (Best24News)। दिल्ली में आयोजित 65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते। महिला वर्ग में भी हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 11 अक्टूबर तक चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुषों की 42.195 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में महेंद्रगढ़ के संदीप कुमार ने 3 घंटे 19 मिनट 52 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के विश्वेंद्र सिंह ने रजत और एसएससीबी के रेशम मिधुन ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जींद के आदित्य ने 79.40 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। एसएससीबी के आनंद सिंह ने रजत और रेलवे स्पोर्ट्स के अर्शदीप सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

प्रमुख विजेता और रिकॉर्ड

एथलीट का नामस्पर्धाउपलब्धि / प्रदर्शन
आदित्य (19 वर्ष)पुरुषों की जैवलिन थ्रोस्वर्ण पदक जीता
रमनदीप कौर महिलाओं की 42 किमी रेस वॉकस्वर्ण पदक जीता (भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व)
संदीप कुमार पुरुषों की मैराथन रेस वॉकस्वर्ण पदक (समय: 3 घंटे 19 मिनट 52 सेकंड)
कुलदीप कुमार पुरुषों की पोल वॉल्टस्वर्ण पदक (5.45 मीटर – नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
अंकिता महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़नया मीट रिकॉर्ड बनाया
मोगली वेंकटराम रेड्डी पुरुषों की 800 मीटरस्वर्ण पदक (समय: 1:47.01)
सान्या यादव महिलाओं की डिस्कस थ्रोकांस्य पदक (52.45 मीटर)
शिवम वैष्णव, पंकज वर्मा, प्रिंस, रोहतक के खिलाड़ी पुरुषों की 400 मीटर रिले रेसकांस्य पदक (हरियाणा की टीम)

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

संदीप कुमार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे संदीप कुमार ने सेना की टीम के बजाय हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

अनुशासन और शारीरिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले सेना के इस जवान ने लंबी दूरी की चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में अपनी मेहनत और निरंतरता का परिचय दिया। आठ से 11 अक्टूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन हरियाणा के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में चरखी दादरी की अंजलि ने स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की प्रिया मोहन दूसरे और हिमाचल प्रदेश की प्रिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रेलवे स्पोर्ट्स की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा की तमन्ना, स्नेह, मनीषा और अंजलि की टीम ने रजत पदक हासिल किया। तमिलनाडु की टीम को कांस्य पदक मिला।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp