रविवार, 11 अक्टूबर 2026

हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: पानीपत के सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को आर्य समाज के संतों और प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ अभियान चलाने का…


हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
Google News Follow us on Google

हरियाणा: पानीपत के सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को आर्य समाज के संतों और प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद गुरुकुल कालवा के स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि संत रामपाल की ओर से आर्य समाज को शास्त्रार्थ की चुनौती दी गई थी।

Advertisement

15 नवंबर को होगा विशाल सम्मेलन: इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए 3 अक्टूबर को आर्य समाज के कई स्वामी और विद्वान धनाना स्थित रामपाल के आश्रम पहुंचे थे। स्वामी दिव्यानंद के अनुसार, वहां उनकी ओर से डिबेट के लिए कोई सामने नहीं आया।स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि अब 15 नवंबर को जींद के गुरुकुल कालवा में विशाल आर्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के मंच से संत रामपाल को शास्त्रार्थ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंच पर आर्य समाज के संतों और विद्वानों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी और रामपाल के लिए भी अलग कुर्सी रखी जाएगी, ताकि वे आकर धर्म और शास्त्रों के विषय पर चर्चा कर सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

ये रहे मौजूद: बैठक में दिलबाग आर्य, आचार्य राजेंद्र, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेश आर्य मलिक, प्रोफेसर आनंद आर्य, शशि चड्ढा, रमेश बजाज, निशांत आर्य, संदीप आर्य, चंद्र गुलाटी और आदम प्रकाश आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अंधविश्वास से मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp