google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: बार को ज्यूडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए: न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: बार को ज्यूडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए: न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari News:  पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ ने कहा कि वकीलों को स्वयं को जुडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था का मुख्य अंग बताया…


बार को ज्यूडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए: न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ
बार को ज्यूडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए: न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ
Google News Follow us on Google

Rewari News:  पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ ने कहा कि वकीलों को स्वयं को जुडिशरी का हिस्सा समझना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था का मुख्य अंग बताया । न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ रेवाड़ी न्यायालय का निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वकीलों को जिला बार रूम में पहुंचकर संबोधित किया।

Advertisement

न्यायमूर्ति ने कहा कि उनका संबंध रेवाड़ी भूमि से रहा है क्योंकि उनकी धर्मपत्नी रेवाड़ी के गांव गोठड़ा की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं कि वह पूरजोर वकालत करेंगे और जो भी समस्याएं रखी गई है उनका निराकरण करने का प्रयास करेंगे। न्यायमूर्ति ने कहा कि रेवाड़ी बार एसोसिएशन पूरी हरियाणा एवं पंजाब में सबसे कम कार्य स्थगित (वर्क सस्पेंड ) करती है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी बार ऐसी है जिन्होंने शनिवार को भी अपना कार्य स्थगित नहीं रखा था और कुछ दिनों से ही यह प्रक्रिया चल रही है।

न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ रेवाड़ी न्यायालय का निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वकीलों को जिला बार रूम में पहुंचकर संबोधित किया।
न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ रेवाड़ी न्यायालय का निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वकीलों को जिला बार रूम में पहुंचकर संबोधित किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

न्यायमूर्ति ने अपने अनुभव भी सांझा किए

इससे पूर्व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने न्यायाधीश का बार रूम में पहुंचने पर सभी पदाधिकारी सहित स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वामित्र यादव ने निरीक्षक जज के समक्ष वकीलों के बैठने के लिए स्थान बढ़ाने, चैंबर बिल्डिंग पर पोटा केबिन बनाए जाने, लेबर कोर्ट के लिए अफसर नियुक्त किए जाने, पीएलए भवन में जाने के लिए रास्ता खोलने सहित कई मांगे रखी थी। न्यायमूर्ति ने आश्वासन दिलाया कि वह सभी मांगे पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे। इसके अलावा न्यायमूर्ति ने अपने अनुभव भी सांझा किए।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रधान विश्वामित्र यादव, उप प्रधान सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार यादव , सहसचिव मोनू कुमार तथा कोषाध्यक्ष चिराग शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया। इस अवसर पर कोसली बार एसोसिएशन के प्रधान जय किशन ढिल्लों, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत यादव, कैलाश यादव, कामरेड राजेंद्र, रूपचंद यादव, शौकीन शर्मा, प्रवेश हरित, राजकुमार गेरा, राकेश राव, सुशील स्वामी, धर्मपाल नंदवानी, अश्वनी तिवारी, अमित कुमार सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp