Strike Update: रेवाड़ी में वकीलों की कब तक रहेगी हडताल ?

On: July 29, 2026 8:22 AM
Follow Us:
COURT REWARI

Strike Update: रेवाड़ी में एसडीएम के तबादल की मांग का लेकर वकीलों ने उग्र प्रदर्शन किया। जब तक तबादला नहीं होगा हडताल जारी रहेगी। बार प्रधान ने कहा कि ये तो ट्रेलर था। बता दे मांगे नहीं मानें जाने के चलते के 9वें दिन वकीलों ने कोर्ट परिसर से सचिवालय तक प्रदर्शन किया। सचिवालय के पास पहुंचने के बाद वकील गेट खोलकर अंदर घुस गए और सचिवालय के मुख्य गेट के सामने नारेबाजी की। वकीलों के सचिवालय में अंदर घुसने की सूचना के बाद डीसी अभिषेक मीणा बाहर आए और ज्ञापन लिया।

 

ज्ञापन देने के बाद बार प्रधान ने कहा कि वकीलों को अब और अधिक दिन शांत नहीं रखा जा सकता, इसलिए जल्द से जल्द उनकी मांग को पूरा किया जाए। इसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए धरना स्थल की तरफ लौट गए। रेवाड़ी में वकील एसडीएम के ट्रांसफर की मांग को लेकर 20 जुलाई से हड़ताल कर न्यायिक परिसर में धरना दे रहे हैं। बार पर चेतावनी के बावजूद प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। ज्ञापन लेने के बाद डीसी ने वकीलों की मांग को लेकर आश्वसन दिया है। सवाल यह है कि एसडीएम का तबादला होगा या ​फिर यू ही दिलासा दी जा रही है।

गेट खोल वकील घुसे सचिवालय

धरना स्थल से कोर्ट परिसर के पिछले गेट से होते हुए प्रदर्शन शुरू किया। बावल रोड से राजीव चौक होते हुए वकील सचिवालय के गेट पर पहुंचे। जहां से सचिवालय का गेट खोलकर दौड़ते हुए अंदर घुस गए। गेट पर तैनात पुलिस वकीलों की भीड़ के आगे बेबस खड़ी होकर देखती रही।

वकीलों के सचिवालय के अंदर घुसकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक वकील मुख्य गेट पर नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद डीसी ने गेट पर आकर वकीलों से ज्ञापन लिया।

 

वकीलों की एकता को कमजोर समझने वालों को आज का प्रदर्शन देखने के बाद हकीकत का एहसास हो गया होगा। यदि अब भी जल्द सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को प्रदेश स्तर तक फैला दिया जाएगा।

ज्ञापन सौपने के बाद बार प्रधान ने विश्वामित्र ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज वकीलों ने अपनी एकता का ट्रेलर दिखा दिया है। जरूरत पड़ी, तो पूरी पिक्चर भी दिखा देंगे। जब तक एसडीएम का ट्रांसफर नहीं होगा, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों की एकता को कमजोर समझने वालों को प्रदर्शन देखने के बाद हकीकत का एहसास हो गया होगा। यदि अब भी जल्द सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को प्रदेश स्तर तक फैला दिया जाएगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें