शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Weather Update: हरियाणा के इन शहरो में होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहरो का हाल

Written by: Harsh Rajput

Published:

Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा…


Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

हरियाणा इस बार कम हुई बारिश

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, हरियाणा में अभी तक सामान्य से करीब 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में अपेक्षित कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हो पाने के कारण मानसूनी हवाओं की गति प्रभावित हुई है। कम बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में मानसून की स्थिति कमजोर रही है।

30 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 जुलाई के बीच हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

रेवाड़ी समेत इन जिलों में यलो अलर्ट

रेवाड़ी सहित प्रदेश के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सूची में कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल भी शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।हिसार और भिवानी के अलावा सोमवार को यमुनानगर, सिरसा, पानीपत और फतेहाबाद में भी बारिश दर्ज की गई।

बारिश से गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

मानसून की बारिश से प्रदेशवासियों को बढ़ती उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसम सुहावना हो सकता है। कई दिनों से गर्म और उमस भरे मौसम का सामना कर रहे लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आ सकती है। हालांकि, भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp