Breaking News
Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देख... Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा Haryana Roadways Protest: हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ? अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन ? Haryana Government Scheme: 50 रुपये में 5 लाख! हरियाणा सरकार ने शुरु की शानदार योजना, देखें Rewari News: धारूहेड़ा में कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Breaking News: केवल पदक जितने पर नहीं मिलेगा खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा ओलंपिक संघ का बडा फैसला

On: March 21, 2026 7:46 PM
Follow Us:
केवल पदक जितने पर नहीं मिलेगा खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा ओलंपिक संघ का बडा फैसला

Breaking News: हरियाणा ओलंपिक संघ ने एक बडा फैसला लिया है। इस फैसले के ​चलते अब केवल पदक जितने वाले खिलाडी को खेल प्रमाण प्रत्र नही दिया जाएगा। अब सवाल यह है तो फिर किसे प्रमाण पत्र दिया जाएगा यानि इसको लेकर क्या जरूरी है। हरियाणा ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य रोहित पुंडीर ने इस नई नीति की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि अब राज्य में किसी भी खिलाड़ी को मेडल जीतने मात्र से प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) नहीं मिलेगा। Breaking News

 

सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा में खेलों को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा ओलंपिक संघ (HOA) ने एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कैप्टन जसविंदर मीनू बैनीवाल ने कहा कि डोप टेस्ट के बाद ही मिलेगा सर्टिफिकेट। अब हरियाणा में खिलाड़ी के मेडल जीतने के बाद उसका डोप टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट की रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आने यानी टेस्ट पास होने के बाद ही जीत का आधिकारिक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

बंदूक कल्चर पर रोक: संघ ने खिलाड़ियों द्वारा सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन (Gun Culture) पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाड़ियों को समाज के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए,न कि अनुशासनहीनता को बढ़ावा देना चाहिए। Breaking News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

यह घोषणा चरखी दादरी के गांव डोहका हरिया में एक आधुनिक खेल स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान चर्चा में आई। संघ का लक्ष्य है कि प्रदेश के 100 ग्रामीण स्टेडियमों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाए ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें। Breaking News

रोहित पुंडीर का वक्तव्य: “हमारा लक्ष्य माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार 2036 के ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। इसके लिए हमें अपनी नींव मजबूत और साफ-सुथरी रखनी होगी। डोप टेस्ट की अनिवार्यता से केवल वही खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे जो अपनी मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा रखते हैं। हम फर्जी खेल संगठनों और नशे के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे।” Breaking News

भविष्य की योजना: रोहित पुंडीर ने यह भी सांझा किया कि हरियाणा ओलंपिक संघ भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को पत्र लिखकर कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग करेगा। साथ ही खिलाड़ियों को फर्जी खेल संघों से बचने की सलाह दी गई है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। चौधरी सूबे सिंह खेल परिसर का उद्घाटन ढोल नगाड़ों की थाप के साथ किया गया।

सत्यवीर धनखड ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि चरखी दादरी के गाँव दोहका हरिया चरखी दादरी में अनिल कालूवाला के पिताजी की याद में निर्मित चौधरी सूबे सिंह खेल स्टेडियम के उद्घाटन समारोह का हुआ सनातनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। Breaking News

कैप्टन जसविंदर मीनू बैनीवाल अध्यक्ष हरियाणा ओलम्पिक संघ ने बताया कि चरखी दादरी की मिट्टी ने हमेशा देश को वीर जवान और उत्कृष्ट खिलाड़ी दिए हैं। यह आधुनिक खेल स्टेडियम ग्रामीण अंचल के बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर सृजित करेगा तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर करनैल सिंह (सेवानिवृत्त निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय), डॉ. दीप्ति धर्माणी (कुलपति, सीबीएलयू भिवानी), सुदेश (कुलपति भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर), रविन्द्र पानू (सह-सचिव हरियाणा ओलंपिक संघ), खेल अधिकारी विष्णु जी, अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, सरपंच मोनिका योगी एवं भाई वजीर मान और बिजेंद्र फौगाट एथलेटिक्स कोच चरखी दादरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सदस्य हरियाणा ओलम्पिक संघ ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: देश में पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि पेट्रोल डीजल के रेट में आज चौथी बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के रेट?

पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में होने वाला युद्ध है,होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट और भारत का रुपया का लगातार कमजोर होना है इसके साथ ही साथ तेल कंपनियों को भी लगातार घाटा लग रहा है। लगातार लगने वाले घाटा के वजह से भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

अभी और बढ़ सकते हैं रेट (Petrol-Diesel Update)

सामने रिपोर्ट के अनुसार अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों से निजात नहीं मिलने वाली है। पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मिडिल ईस्ट युद्ध जब तक खत्म नहीं होता है तब तक पेट्रोल डीजल के रेट में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है, इसलिए पेट्रोल डीजल के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा हो रहा है। इसलिए अब पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित

Haryana Roadways Protest: हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित

Haryana Roadways Protest: हरियाणा के हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को और तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आज हिसार रोडवेज डिपो के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए बसों की आवाजाही रोक दी। अचानक बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह 10 बजे बंद किया गया डिपो का मुख्य गेट

सांझा संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह करीब 10 बजे डिपो के मेन गेट को बंद कर दिया। इसके चलते कई बसें डिपो के अंदर ही खड़ी रह गईं, जबकि बाहर जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

11 दिनों से जारी है कर्मचारियों का धरना

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 11 दिनों से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें कर्मचारियों के हित से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। ऐसे में मजबूर होकर आंदोलन को तेज करना पड़ा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पहले ही दी गई थी आंदोलन की चेतावनी

रोडवेज कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो 25 मई को डिपो का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज उसी चेतावनी के तहत कर्मचारियों ने बस संचालन प्रभावित करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

29 मई को प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 29 मई को हरियाणा के सभी रोडवेज डिपो पर चार घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जा सकता है।

फिलहाल हिसार रोडवेज डिपो पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। वहीं, यात्री उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत का रास्ता निकले ताकि बस सेवाएं सामान्य हो सकें।

HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: हरियाणा में शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। BSEH ने HTET 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। HTET 2025 परीक्षा 13 और 14 जून को आयोजित होगी। इस बार 2 लाख 45 हज़ार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूरे राज्य 820 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

2 दिन में तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगा।13 जून को एक शिफ्ट में परीक्षा होगी, जबकि 14 जून को सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

20 सवाल छोड़े तो सीधा रद्द होगी परीक्षा

इस बार बोर्ड ने OMR शीट को लेकर सख्त नियम लागू किया है।यदि कोई अभ्यर्थी OMR शीट में 20 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ता है, तो उसकी पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।बोर्ड का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और बाद में OMR भरने जैसी संभावित घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों को राहत

बोर्ड की ओर से यह भी साफ किया गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें HTET परीक्षा ड्यूटी से बाहर रखा जाएगा।इस फैसले से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और वे अपने विभागीय कार्य आसानी से कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम

HTET परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।बोर्ड की ओर से जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Inspector Leelu Ram Suspended

हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ?

Inspector Leelu Ram Suspended : हरियाणा के यमुनानगर जिले में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले में हरियाणा वन विभाग ने बडी व सख्त कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार के इंचार्ज वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला आया सामने: बता दे कि यमुनानगर के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार क्षेत्र में खैर के हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था। जाचं में सच्चाई मिलने के बाद विभाग ने ये कारवाई की है। Inspector Leelu Ram Suspended

3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई: शिकायत में विभागीय जांच की गई जिसमें 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इसी के चलते इंचार्ज वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर लीलू राम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई : बता दे जांच में पाया गया था बडे स्त्र पर पेडो की कटाई की गई है। विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कलेसर क्षेत्र में कुल 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। इनमें 1473 नए कटान और 1780 पुराने कटान के मामले शामिल पाए गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जानिए क्या था मामला: बता दे हरियाणा के युमनागनर में वन विभाग को कलेसर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की शिकायतें मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति गठित की गई ।

रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग की जांच में यह दोषी मिला। कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमों के तहत लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कटाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आगामी दिनों में और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जल्द ही एक ओर रिपोर्ट ओर प्रस्तुत की जाएगी जिसमें इससे जुडे लोगो के नामों का खुलासा होगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन ?

​रेवाड़ी: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रेवाड़ी इकाई द्वारा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के मनमाने निर्धारण और इसके कारण उपभोक्ताओं के हो रहे आर्थिक शोषण के विरुद्ध किया गया।

 

​प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में ‘ग्राहक जागरण’ के माध्यम से उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित करना था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

​संगठन की प्रमुख मांगें:

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • ​सरकार द्वारा MRP निर्धारण के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम एवं दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं।
  • ​प्रत्येक वस्तु के पैकेट पर ‘फर्स्ट सेलिंग प्राइस’ (निर्माता द्वारा निर्धारित मूल्य) अंकित करना अनिवार्य हो।
  • ​निर्माता कंपनियों द्वारा अनुचित तरीके से बढ़ाकर तय किए गए MRP पर रोक लगे, जिससे आम ग्राहक का आर्थिक शोषण बंद हो।

​धरना प्रदर्शन के उपरांत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में उपभोक्ताओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता संरक्षण कानून में आवश्यक सुधारों की मांग की गई है।​संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक जनहित में यह मुहिम जारी रहेगी।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन

इस अवसर पर संगठन के हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ आर बी यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, भिवानी विभाग प्रभारी तरुण सिकरवाल,सचिव धीरज जांगड़ा, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, दिनेश सैनी, अनिल, बिहारी लाल, हंसराज ,धर्मेंद्र, दिनेश, एडवोकेट नितेश, एडवोकेट सुनीता, एडवोकेट सरला एडवोकेट बीरेन,एडवोकेट संजीव, रमेश सचदेवा, रामकिशोर, सरदार निका सिंह,अतुल बत्रा, डॉ प्यारेलाल, दिनेश कपूर, बलराज, यशपाल, दयाराम, तेजपाल, सभी सदस्य एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now