गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

Bhiwadi Fire News: खुशखेड़ा में बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर लगी आग, पुलिस पहरे के बावजूद उठे सवाल

Written by: Sunil Rajput

Published:

Bhiwadi Fire News: राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा क्षेत्र स्थित बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को एक बार फिर आग लगई है। आगजनी की घटना से प्रशासन में अफरा तफरी…


Bhiwadi Fire News: राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा क्षेत्र स्थित बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को एक बार फिर आग लगई है। आगजनी की घटना से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई है। क्योंकि प्रशासन द्वारा परिसर को सील कर पुलिस पहरा लगाया गया था। इसके बावजूद दोबारा आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।Bhiwadi Fire News

आग कैसे लगी ओर क्यो लगी। क्या पहरे देने वाले गायब है या फिर चोरी छीपे से चल रही है फैक्ट्री.. कई सवाल पुलिस के सामने खडे हो गए है। अगर कोई यह कह रहा है जब फैैक्ट्री बंद है तो फिर आग कैसे लग गई। आग लगने के सही कारणों का तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

काफी मशक्कत से पाया आग पर काबू: बता दे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री परिसर की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है।Bhiwadi Fire News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

क्यो लगी आग: बता दे अवैध पटाखा फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी थी, लेकिन अंदर ज्वलनशील सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। क्योकि अवैध पटाखा फैक्ट्री में पहले भी बड़ा हादसा हो चुका है, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतने के दावे किए थे।

कई लोगो की जान जाने के बाद इसे सील किया गया था अब सील के बावजूद दोबारा आग लगने से संदेश बना है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने फैक्ट्री परिसर को पूरी तरह सुरक्षित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि कोई हादसा नहीं हो।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp