सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Big accident Rewari: एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत, बुझ गया चिराग

Written by: Best24News

Published:

Big accident Rewari: नारनौल रोड पर रेवाड़ी जिले में घामलावास के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया। रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक…


Big accident Rewari: नारनौल रोड पर रेवाड़ी जिले में घामलावास के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया। रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी और उनके 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव वाहन में बुरी तरह फंस गए।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार रेवाड़ी के बोडिया कमालपुर निवासी ब्रिमोहन, पत्नी अनिता व 13 साल का बेटे के साथ गुरुग्राम से सीकर गया था, जहां उनके 13 वर्षीय बेटे का एडमिशन करवाया गया था। वापसी के दौरान NH-11 पर रेवाड़ी के धामलावास आईटीआई के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी सरकारी टीचर बताई जा रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

हादसे में दंपति का इकलौता बेटा भी जान गंवा बैठा, जिससे पूरा परिवार खत्म हो गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर व हाइड्रा मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, हत्यारोपी की आजीवन कारावास

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp