
Haryana News: NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए 20 और 21 जून को मुफ्त बस सेवा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
एडमिट कार्ड दिखाकर कर सकेंगे फ्री यात्रा
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे। यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू रहेगी ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
विद्यार्थियों के हित में लिया गया फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है। इससे पहले CET अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा चलाई गई थी और अब NEET उम्मीदवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे होगा फोरलेन, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
सीएम ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री सैनी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा आसान
इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुफ्त रोडवेज सेवा मिलने से छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
