Haryana Government Scheme: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं की शुरुआत की गई है। अब राज्य सरकार के द्वारा व्यापारियों को राहत देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। यह एक बीमा योजना है और इस योजना के जरिए कारोबारी को दुर्घटना, आग लगने की घटना और प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाओं में सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दिया जाएगा। इस योजना के लिए आप ₹50 देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
दुर्घटना होने पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ
सरकार की व्यापारी बीमा योजना के तहत अगर किसी व्यापारी की दुर्घटना में मौत हो जाती है या वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे व्यापारी के परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य व्यापारियों को राहत देना है।
आगजनी और प्राकृतिक आपदा में भी मिलेगी मदद
नई योजना के तहत व्यापारियों के माल या स्टॉक को आग, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर भी सरकार आर्थिक सहायता देगी। कारोबार के वार्षिक टर्नओवर के आधार पर 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा (Haryana Government Scheme)
इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दे कि पहले इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई थी लेकिन अब आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दिया गया है। 31 तारीख तक आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
व्यापारियों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील
जिला प्रशासन ने सभी पात्र व्यापारियों से समय रहते योजना में आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना मुश्किल समय में व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है। यह योजना व्यापारियों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।













