सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: रोहतक में युवा विरोध प्रदर्शन 24 को

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: बेरोजगारी, खाली पदों को भरने और NEET पेपर लीक के जिम्मेदार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ रविवार को रोहतक में युवा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन…


रोहतक में युवा विरोध प्रदर्शन 24 को
रोहतक में युवा विरोध प्रदर्शन 24 को
Google News Follow us on Google

Haryana News: बेरोजगारी, खाली पदों को भरने और NEET पेपर लीक के जिम्मेदार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ रविवार को रोहतक में युवा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) राज्यव्यापी युवा आंदोलन की शुरुआत करने जा रहा है।Haryana News

Advertisement

देश का बेरोजगार युवा आज भारी गुस्से, असुरक्षा और बेचैनी के दौर से गुजर रहा है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई, सरकारी विभागों में लाखों खाली पद, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और निजीकरण की नीतियों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। ऊपर से युवाओं को अपमानित करने वाली टिप्पणियां कर उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाया जा रहा है।Haryana News

AIDIO

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

सोशल मीडिया पर युवाओं का उबाल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश का युवा अब अन्याय और धोखे को चुपचाप सहने वाला नहीं है। युवा रोजगार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो चुका है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) द्वारा दिनांक 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे रोहतक स्थित मानसरोवर पार्क में एक विशाल युवा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन देशव्यापी युवा जन-अभियान की शुरुआत होगा, जिसे आने वाले समय में गांव-गांव, शहर-शहर और कस्बों तक ले जाया जाएगा।

जानिए क्यां है मांगेHaryana News

  1. सरकारी विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर तुरंत स्थायी भर्ती की जाए।
  2. युवाओं के लिए ठोस, स्थायी और रोजगारपरक नीति बनाई जाए।
  3. रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाए।
  4. NEET सहित सभी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
  5. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की जवाबदेही तय की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए।
  6. केंद्र व राज्य सरकारों की युवा-विरोधी नीतियों को वापस लिया जाए।
  7. महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं।
  8. भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) के जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि लंबे समय से बेरोजगार युवा मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और सामाजिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण हजारों युवाओं के सपने टूटे हैं। अनेक युवाओं ने निराशा और अवसाद में आत्महत्या तक कर ली, लेकिन सरकार और जिम्मेदार संस्थाएं अब तक जवाबदेही लेने को तैयार नहीं हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर और चिंताजनक है।Haryana News

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

संगठन ने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने से बदलाव नहीं आएगा। युवाओं को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरना होगा और व्यापक जनआंदोलन खड़ा करना होगा। आंदोलन ही वह रास्ता है जिसके माध्यम से युवाओं के हक-अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।

AIDYO ने प्रदेश के सभी युवाओं, छात्र-नौजवान संगठनों, बेरोजगार अभ्यर्थियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 24 मई को रोहतक पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूत बनाएं। साथ ही सभी जिलों में युवाओं के बीच संपर्क अभियान चलाकर आंदोलन के महत्व को समझाने और जनसमर्थन बढ़ाने का आह्वान किया गया है।Haryana News

संगठन ने युवाओं से सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार करने, पोस्टर-बैनर लगाने और AIDYO के विचारों तथा संघर्षों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
“आंदोलन नहीं, तो रास्ता नहीं”
“रोजगार हमारा अधिकार है”
“पेपर लीक बंद करो — खाली पद भरो”
“युवा विरोधी नीतियां वापस लो”

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp