Bawal GLS Fire Tragedy: 124 घंटे बाद मलबे से मिले दो कर्मचारियों के कंकाल, मृतकों की संख्या हुई तीन

On: May 25, 2026 9:57 AM
Follow Us:
GLS COMPANY BAWAL

Bawal GLS Fire Tragedy: रेवाड़ी: जिसका डर था वही हुआ। लापता कर्मचारियों को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि 2 कर्मचारी कंपनी में ही है। बता दे कि बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित GLS इंक कंपनी में लगी भीषण आग के बाद करीब 120 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान में आखिरकार दो कर्मचारियों के कंकाल मलबे से बरामद किये है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

 

 

अब दोनों कंकालों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी। सोमवार को न्यायालयीय विज्ञान टीम द्वारा दोनों अवशेषों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद से मृतकों के परिजन कंपनी परिसर के बाहर अपनों के मिलने की उम्मीद में लगातार डटे रहे।

बता दे कि के बवाल में 19 मई को रसायन बनाने वाली इस कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि कंपनी की एक इमारत भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दो कर्मचारी दब गए थे। हादसे में छह कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से एक कर्मचारी की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है। कंपनी में रसायनों के कारण लगातार अत्यधिक तापमान बना रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन अंदर अत्यधिक गर्मी और जोखिम के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।
इसके बाद स्थानीय प्रशासन और तकनीकी टीमों ने करीब 15 हाइड्रा मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने का अभियान चलाया।

रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा लगातार मौके का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। अब इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। कंपनी पर राहत कार्य में सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों और औद्योगिक नियमों का पालन किया गया था या नहीं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

कंपनी पर होगा मामला दर्ज: बता दे की कंपनी में जो हादसा हुआ है उसके लिए कंपनी प्रबंधन हीं जिम्मेदार है क्योंकि कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था इसी की चलते भयानक आग लगी और आग लगने से बिल्डिंग गिरी। बिल्डिंग गिरने के चलते दो श्रमिको को करीब 124 घंटे के बाद बाहर निकल जा सका।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now