Dharuhera News: धारूहेड़ा: जेठ (ज्येष्ठ) माह की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे पानी की छबील (प्याऊ) लगाना एक अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य माना जाता है ।
दिल्ली जयपुर हाइवे के पास डूंगरवास के निकट वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। छबील को सुबह से प्रारंभ कर सांय तक लगाया गया। जिसमें दिनभर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई।Dharuhera News
समाजसेवी प्रदीप पंच ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घडों में पानी भरकर रखती थे।Dharuhera News
आजकल प्याउ विलुप्त होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके इस मौके पर नादिर , विपिन, धर्मेंद्र, शालिम, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।












