MCD Election Dharuhera: धारूहेड़ा: नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वार्ड पार्षद व चेयरमैन के चुनावों को लेकर रविवार को हुए मतदानों मे कई बूथ का प्रतिशत 80 फीसदी के पार पहुंच गया। धारूहेडा मे 24557 मतदाता है जिसमें से रविवार को 17780 ने मतदान किया। वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 21 स्थित हरि नगर सरकारी स्कूल में सबसे अधिक 86.89 प्रतिशत मतदान दर्ज करके अब तक नपा के चुनाव का इतिहास रच दिया।Dharuhera Election

पिछली बार का रिकोर्ड तोडा
बता दे 2020 में धारूहेडा नपा चुनाव में 17 वार्ड थे तथा कुल 22018 मतदाता थे उसे समय 16245 ने मतदान किया था ओवरआल 73. 78 फीसदी मतदान हुआ था। अगर वार्ड वाइस मतदान की बात करें तो 2020 में वार्ड 14 के बूथ नंबर 25 पर 85.36 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार MAY 2026 में 86.89 मतदान करके नया इतिहास रच दिया है।
टॉप तीन वार्ड जिनमें हुआ ज्यादा मतदान
वार्ड बूथ कुल वोट वोट डाली
14 21 717 625
07 12 650 549
08 14 1287 1072
चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 21 स्थित हरि नगर सरकारी स्कूल में सबसे अधिक 86.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर 7 के सैनी पब्लिक स्कूल बूथ पर 84.46 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 8 के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग कार्यालय बूथ पर 83.29 प्रतिशत मतदान हुआ। जांगिड़ धर्मशाला बूथ पर भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां 83.04 प्रतिशत वोट डाले गए।

शहर के कई बूथों पर सुबह से ही महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेकानंद स्कूल, केडीएम पब्लिक स्कूल और आरडीएस पब्लिक स्कूल सहित प्रमुख मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस बल लगातार गश्त करता नजर आया। सेक्टर-6, सोहना रोड, आजाद नगर और बास रोड क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।























