
Rewari News: धारूहेड़ा: सामाजिक सरोकारों और बेटियों के सम्मान के लिए कार्यरत संस्था “मेरी बेटी मेरा अभिमान” के संगठनात्मक चुनाव रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संस्था से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का गठन किया तथा संस्था को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
चुनाव में राकेश राव जोनियावास को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं पूनम जैन को उपाध्यक्ष, दिनेश यादव जोनियावास को कोषाध्यक्ष, संदीप यादव को सहसचिव, करुणा यादव को सचिव, सुनीता यादव को सलाहकार तथा मनोज यादव गुरुग्राम को मेंबर की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।Rewari News

इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव जोनियावास ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को सम्मान दिलाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि संस्था आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।Rewari News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर
उपाध्यक्ष पूनम जैन ने कहा कि समाज में बेटियों की भूमिका आज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है और संस्था उनके अधिकारों तथा सम्मान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। वहीं कोषाध्यक्ष दिनेश यादव ने संस्था की गतिविधियों को पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।Rewari News
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संस्था के पिछले कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम से भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर चिराग यादव, कुलदीप यादव, योगिता शर्मा, नवल शादीपुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।Rewari News
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।चुनाव सम्पन्न होने के बाद कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने तथा बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया।Rewari News
