रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana News: 400 करोड रुपए खर्च कर बदलेगी इस शहर की सूरत, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: गुरुग्राम में गंदगी बढ़ती जा रही है जिसे हटाने के लिए अब सरकार के द्वारा मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिले में 440.77 करोड रुपए खर्च करके सफाई व्यवस्था…


Haryana News: गुरुग्राम में गंदगी बढ़ती जा रही है जिसे हटाने के लिए अब सरकार के द्वारा मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिले में 440.77 करोड रुपए खर्च करके सफाई व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर पास हो चुका है और टेंडर में गड़बड़ी रोकने के लिए पहले ही सड़कों और क्षेत्र की GIS सर्वे करवाया गया है।

गड़बड़ी रोकने के लिए उठाया गया बड़ा कदम

आपको बता दे कि विभाग के द्वारा गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जहां पर ज्यादा गंदगी है वहां के सड़कों की लंबाई चौड़ाई और जगह का मैपिंग पहले ही कर लिया गया है। लगभग डेढ़ साल के प्रयास के बाद टेंडर की अस्थाई स्वीकृति मिल पाई है। जिले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभिन्न मांगों को लेकर 3200 से अधिक अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं लेकिन अब प्राइवेट और एजेंसियों के माध्यम से 650 कर्मचारियों को कम पर लगाया जाएगा और गुरुग्राम को चकाचक बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

मुख्य मार्गो की होगी सफाई

शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों के भी नियमित सफाई की जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या ना हो। लगभग 5 सालों तक मैन्युअल और मशीन आधारित सफाई की जाएगी। अगर काम में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में होगी आधुनिक व्यवस्थाएं (Haryana News)

शहर में आधुनिक व्यवस्थाएं भी की जाएगी ताकि वहां के स्थानीय निवासियों की परेशानियां दूर हो सके। सिर्फ सफाई ही नहीं बल्कि अन्य जरूरत पर भी ध्यान दिया जाएगा और करोड़ों रुपए खर्च करके अन्य जरूरत को पूरा किया जाएगा। आपको बता दे कि जितने भी जगह पर गंदगी फैली हुई है उन्हें प्राथमिकता के साथ हटाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कदम से जिला चकाचक होगा इसके साथ ही साथ स्थानीय लोगों की परेशानियां भी खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp