
Rewari News: रेवाड़ी में पानी की Best24News गर्मी बढ़ने के साथ-साथ गंभीर होती जा रही है। जन स्वास्थ्य विभाग में जानकारी दिया है कि पानी का भंडार केवल Best24News रह गया है। विभाग ने कहा कि फिलहाल एक दिन छोड़कर पानी का सप्लाई दिया जा रहा है।
एक तरफ पानी का संकट बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि यदि सही समय पर जवाहरलाल नेहरू नहर का पानी नहीं पहुंचता है तो आने वाले समय में और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ सकती है।
2 जून तक पानी पहुंचने की उम्मीद
सिंचाई विभाग के मुताबिक 4 मई से नहर में पानी बंद किया गया था। 28 मई को खुबड़ू हेड से पानी छोड़ा जाएगा, जिसके 2 जून तक रेवाड़ी पहुंचने की संभावना है। विभाग ने कहा कि फिलहाल तो स्थिति को नियंत्रित रखा गया है लेकिन यदि सही समय पर पानी नहीं पहुंचता है तो रेवाड़ी में जल संकट काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
रोटेशन सिस्टम से हो रही सप्लाई
पानी की कमी को देखते हुए शहर में रोटेशन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है ताकि सभी क्षेत्रों तक सीमित पानी पहुंच सके। सिर्फ इस साल यह परेशानी नहीं आई है बल्कि पिछले कई सालों से जिले में इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जल संकट भी उत्पन्न हो जाता है।
नए वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट की तैयारी (Rewari News)
शहर की बढ़ती आबादी और पानी की मांग को देखते हुए रामगढ़-भगवानपुर क्षेत्र में नया वाटर स्टोरेज टैंक और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है। करीब 45 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परियोजना भविष्य में शहर की जल समस्या को कम करने में मददगार मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर काबू
सोच समझ कर करें पानी का इस्तेमाल
breaking news ने लोगों से अपील किया है कि आप सोच समझ कर पानी का इस्तेमाल करें इसके साथ ही पानी के बिल्कुल बर्बादी नहीं करें। वरना आने वाले समय में स्थिति खराब हो सकती है।
