रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में सुसाइड केस को लेकर बडा अपडेट आया है। सुसाइट करने वाले चाकल की पत्नी पत्नी अपनी 2 बेटियों के साथ तीन दिन में दूसरी बार रेवाड़ी पहुंची। उनका आरोप है उसकी पति को गल्त फसाया गया। उसे परेशान होकर अपनी जान दे दी। प्रशासन सच्चाई को लेकर कोई सुनवाई नहीं कर रहा हैं
जानिए कौन है रितू सिंह: बता दे मॉडल टाउन थाने में सुसाइड केस करने वाले ड्राइवर की पत्नी रितू सिंह है। वह रेवाड़ी बार रेवाडी आई। उसने कहा, मेरे 2 छोटी बेटियां हैं , मैं कैंसर पीड़ित हूं। 6 सितंबर 2025 को मेरे पति को मर्डर केस में झुठा फंसा दिया। 7 सितंबर को मॉडल टाउन थाने से फोन आया और बताया कि उन्होंने फांसी लगा ली। उस समय हम घर पर थे कुछ नहीं कर पाए।
दो मुंशी हुए थे सस्पेंड, असली मुजरिम कौन
बता दे इस मामले मॉडल टाउन थाने के छोटे- बड़े दोनों मुंशी को सस्पेंड कर दिया था। पीएसआई की भी विभागीय जांच खोली गई थी। जबकि घटना के समय छुट्टी पर गई एचएचओ का ट्रांसफर हुआ था। तब एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नियमानुसार मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
सीसीटीवी से खुला था राज
घटना के समय विनोद के साथ सन्नी भी लोकअप में बंद था। जब विनोद में लॉकअप में कंबल की कतरन के साथ फांसी लगाई तो साथ सो रहे साथी को भी उसकी भनक नहीं लग पाई थी। CCTV से पता चला कि विनोद ने सुबह करीब 4 बजकर 7 मिनट पर फांसी लगाई है।
तीसरी बार न्याय के लिए फिर रेवाड़ी आई: महिला ने कहा कि वह अपने भी दो बार आ चुकी है और आज फिर आई है। मैने सुना कि बृहस्पतिवार को जनता दरबार लगता है, मैं कागज लेकर अपने बेटियों के साथ डीसी के पास गई। डीसी ने कहा कि आपके पास यहां का कागज नहीं है, हम आपके लिए कुछ नहीं कर सकते। फिर हम एसपी सर के पास गए। उन्होंने भी कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते।
एसपी ने कहा कि मैं आपको खाना खिला दूं और 2-4 हजार रुपए की मदद कर सकता हूं। मैने कहा कि 2-4 हजार रुपए और एक दिन के खाना खाने से मेरा कुछ नहीं होगा। यहां हमारी सुनवाई नहीं हुई और अब हम जा रहे हैं। बता दे कि ट्रक ड्राइवर विनोद, सन्नी और कंपनी कर्मी जैनपुर निवासी राकेश तीनों इकट्ठे एक कमरे में रहते थे। 3 सितंबर को शराब पीते समय हुई कहासुनी में विनोद और सन्नी पर राकेश की गला दबाकर हत्या का आरोप था।
जानिए कौन था विनोद: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी ट्रक ड्राइवर विनोद कुमार ने 7 सितंबर की सुबह मॉडल टाउन थाना में फांसी लगाकर ली। लॉकअप में कंबल की कतरन से फांसी लगाई थी। लॉकअप में ओढ़ने के लिए मिले कंबल की कतरन गले में बांधकर जेल के जंगले से लटक गया। बता दे कि उसे सन्नी के साथ दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।














