प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

On: July 30, 2026 10:08 PM
Follow Us:
प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

धारूहेड़ा: महेश्वरी स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना में भाग लिया। इस मौके पर बडी संख्या में श्रऋालु मौजूद रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेंद्र शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है।

 

धारूहेड़ा: मंदिर में आयोजित कार्यक्रम मे मौजूद श्रऋालु
धारूहेड़ा: मंदिर में आयोजित कार्यक्रम मे मौजूद श्रऋालु

आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक मंडली ने गुरु गोरखनाथ एवं गुरु महिमा से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे आयोजन में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूजा अर्चना एवं भजन संध्या के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

धारूहेड़ा: मंदिर में आयोजित कार्यक्रम मे मौजूद श्रऋालु

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें