
Best24News: हरियाणा में 29 अक्टूबर को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अुनसार 30 अक्टूबर शुक्रवार को हरियाणा में चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम खराब रहेगा। इतना ही नही शुक्रवार को कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा के इन जिलो में होगी बारिश: हरियाण का बारिश का दौर अभी थमा नही है। कल शुक्रवार को हरियाण के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होगी। कई जिलो में ओलावृष्टि की भी संभावना हैंं। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में भी दिखेगा तूफान अर्नब का असर: हरियाणा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 11 जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। हरियाणा में 30 oct को हरियाणा में तेज बारिश होगी। इनता ही हनीं 31 को पूर्वी हवा चलने की संभावना है, चक्रवात की नमी तथा सर्दी के मौसम होगा।
मानसून का चक्र पूरा जरूर हो गया है लेकिन लोगों की आसमानी मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने इस बीच मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है
ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन कैसा रहेगा मौमस, IMD ने दी अपडेट
