Rewari News: सातवें दिन “पारंपरिक खेल एवं समापन समारोह” का आयोजन

On: June 7, 2026 12:11 PM
Follow Us:
Rewari News: सातवें दिन "पारंपरिक खेल एवं समापन समारोह" का आयोजन

रेवाड़ी: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय, ततारपुर-इस्तमुरार में चल रहे सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैंप 2026-27” का समापन आज “पारंपरिक खेल एवं समापन समारोह” के साथ संपन्न हुआ। नरेंद्र सिंह हैडमास्टर, भूपेंद्र सिंह कैंप प्रभारी प्रवक्ता पूनम और राजकुमार ने बच्चो को खेलो के बारे में जागरूक किया। Rewari News

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा एवं उपस्थिति दर्ज करने के साथ की। सातवें दिन बच्चों ने खो-खो, लंगड़ी, सितोलिया जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों के माध्यम से बच्चों को शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ टीम भावना और सहयोग का महत्व समझाया गया।

 Rewari News: सातवें दिन "पारंपरिक खेल एवं समापन समारोह" का आयोजन
Rewari News: सातवें दिन “पारंपरिक खेल एवं समापन समारोह” का आयोजन

मुख्य सत्र में बच्चों ने कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत, कविता, कहानी और लघु नाटिका प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

कार्यक्रम के अंत में कैंप के उद्देश्य, भाषा की विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर प्रेरणादायक संदेश साझा किया गया। सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य विनोद मेहता ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं से जोड़कर भाषाई एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चली गतिविधियों से बच्चों में भाषा, इतिहास, भूगोल और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ी है। Rewari News

कार्यक्रम का समापन समूह फोटो सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अभिभावकों ने कैंप की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी बताया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now