शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Rewari News: युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:  रेवाड़ी में एक छोटी कहासूनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दिन में चाय पीते समय एक विवाद शुरू हुआ इसके बाद युवक पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि पुलिस…


युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Rewari News:  रेवाड़ी में एक छोटी कहासूनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दिन में चाय पीते समय एक विवाद शुरू हुआ इसके बाद युवक पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

 होटल पर शुरू हुआ था विवाद 

गांव मंदोला निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने कुछ परिचितों के साथ गांव भोजावास स्थित एक होटल पर बैठा था। इसी दौरान उसकी गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ भोजन के बाद टहलने निकला था। जब वे आरोपी के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी आरोपी बाहर आया और पुरानी रंजिश के चलते गुस्से में घर के अंदर जाकर हथियार ले आया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:सीकर से लापता छात्र रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद, जानिए यहां कैसे पहुंचा ?

 मारने के नियत से हुई फायरिंग 

आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली शिकायतकर्ता को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन वह उसके भाई को लग गई। घटना में कुछ छर्रे शिकायतकर्ता और उसके साथ मौजूद युवक को भी लगे। गोली लगने से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp