शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Haryana News: ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, लेन अनुशासन तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार में बड़ा कदम उठाए जा रहा है। अब गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा भारी गाड़ियों के लिए लेन ड्राइविंग…


ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, लेन अनुशासन तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी बड़ी कार्रवाई
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, लेन अनुशासन तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी बड़ी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार में बड़ा कदम उठाए जा रहा है। अब गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा भारी गाड़ियों के लिए लेन ड्राइविंग नियमों को सख्त बना दिया गया। अगर कोई  चालक लेन नियमों का पालन नहीं करता है तो अब केवल चालान नहीं काटा जाएगा बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

Advertisement

यातायात विभाग के बड़े अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों और गाड़ी संचालकों के साथ बैठकर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीटिंग किया जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी गाड़ियों के लापरवाही के वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें कई लोगों की जान जा रही है।

पहले जागरूकता, फिर सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि शुरुआत में वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका

ट्रांसपोर्टरों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में शामिल ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने भी सड़क सुरक्षा अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि यदि सभी चालक लेन ड्राइविंग नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में निगरानी और प्रवर्तन अभियान को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp