Rewari News: वैष्णो देवी यात्रा पर निकले पदयात्रियों का रेवाड़ी आगमन, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

On: July 29, 2026 9:40 PM
Follow Us:
मां वैष्णो देवी धाम के लिए निकला पदयात्रियों का जत्था पहुंचा रेवाड़ी

Rewari News : धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने तथा सनातनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से मां वैष्णो देवी भक्त मंडल की ओर से राजस्थान के करोली स्थित लांगरा बुगडार से मां वैष्णो देवी धाम  के लिए रवाना हुई 14वीं पदयात्रा बुधवार को रेवाड़ी पहुंची। यहां स्थानीय आजाद चौक पर बाला जी धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

पिछले 13 सालों से लांगरा बुगडार कारोली से चलकर वैष्णो देवी तक की करीब 1280 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल 70 पदयात्रियों का रेवाड़ी के आजाद चौक स्थित शिव मंदिर में पहुंचने पर मंदिर पुजारी पंडित सुमन भारद्वाज की अगुवाई में दिनेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, श्रीपत माली व सियाराम माली समेत अनेको श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु महिलाओं ने संकीर्तन के माध्यम से सभी पदयात्रियों का अभिनंदन किया।

आजाद चौक पर बाला जी धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
आजाद चौक पर बाला जी धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा की अगुवाई कर रहे मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष रामस्वरुप मीणा, व्यवस्थापक चंद्रभान जंगम, राजा भाई जागीरदार, कल्ला प्रजापत, जगदीश मीणा व शांतिलाल मीणा आदि ने बताया कि 22 जुलाई को लांगरा बुगडार से प्रारंभ हुई यह यात्रा 18 अगस्त को मां वैष्णो धाम पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में 14 साल के बच्चे से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग शामिल है। प्रारंभ में चंद भक्तों द्वारा प्रारंभ की गई इस यात्रा का कारवां प्रतिवर्ष बढ़ता चला गया। आज बिना किसी प्रचार-प्रसार के 70 यात्री इस लंबी एवं विशाल यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लांगरा बुगडार से प्रारंभ हुई यात्रा कारोली, हिंडोन, महुआ, मंडावर, अलवर व किशनगढ़ होते हुए रेवाड़ी पहुंची है। यहां से झज्जर, रोहतक, जींद, पंजाब के खनोरी बार्डर, लुधियाना, पठानकोट, लखनपुर बार्डर नगरकोटा व कटरा होते हुए मां वैष्णो देवी के धाम तक की यात्रा पूरी करेगी। इस यात्रा में श्रद्धालु एक दिन में 40 किलोमीटर तक की दूरी तय कर रहे हैं।जत्थे के रेवाड़ी पहुचने पर स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा की

तमाम जिला मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भक्तों का सहयोग यात्रा को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऊमस भरी गर्मी में बरसात, धूप व अन्य परेशानियों के बीच चल रही यह यात्रा किसी बड़ी तपस्या से कम नहीं है। इस यात्रा के माध्यम से वे लोगों के बीच पहुंचकर धार्मिक व आस्था को बढावा देने का संदेश भी दे रहे हैं। मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत यात्रा सायं के समय झज्जर के लिए रवाना हो गई।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें