गैस भरते समय सिलेंडर फटा, धारूहेड़ा में चार श्रमिक झुलसे

On: July 29, 2026 9:22 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर फटने से दुकान में बिखरा सामान

धारूहेड़ा: ओमनगर कालोनी में बुधवार शाम को छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंची । घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैस भरते समय सिलेंडर फटा, धारूहेड़ा में चार श्रमिक झुलसे
गैस भरते समय सिलेंडर फटा, धारूहेड़ा में चार श्रमिक झुलसे

धारूहेड़ा के ओम नगर में मीरपुर के रहने वाले अजीत ने मकान बनाया व दुकान बनाई हुई है । दुकान को किराये पर दिया हुआ है। वहा पर मोनू दुकानदार बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का कार्य करता है। बुधवार शाम को बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते टाइम सिलेंडर फट गया ।

चार श्रमिक झुलसे: दुकान के पास खडे हुए बिहार के जिला वैशाली का रहने वाला अभय सिंह, विनय कुमार, चंदन व पिंटू घायल हो गए है। सभी श्रमिक है तो वही पास में किराये पर रहते है। हादसे के तुरंत बाद आस पास के लोगों घायलों को संभाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पहले Bhi हो चुके है हादसे’ धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में ये कोई नया हादसा नहीं हैं इससे पहले भी गैस सिलेंडर फटने से कई हादसे हो चुके है। बार बार प्रशासन की ओर से छोटे सिलेंडरों केभरने पर मनाई की हुई है लेकिन अवैध गैस सिलेडर भरने पर अंकुश नहीं लग रहा है।

प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर छह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है । दमकल विभाग ने टीम ने आग पर काबू पाया।
धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर फटने से दुकान में बिखरा सामान

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें