Rewari news: 17 जून को मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

On: June 13, 2026 4:29 PM
Follow Us:
Maharana Pratap

 

Rewari news: रेवाड़ी- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान की 486वीं जयंती उपलक्ष्य में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर 17 जून बुधवार को पुष्पांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बीते 33 वर्ष से हर वर्ष महाराणा प्रताप जयंती समिति युग पुरुष के यशोगान में ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को जयंती का गरिमामई आयोजन करती आ रही है। प्रातः 9 बजे आचार्य सुखदेव आर्य के नेतृत्व में वैदिक हवन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ।

Jyanti rewari

हिमालय परिवार की प्रांतीय टीम को प्रथम सिंधु कुंभ लेह-लद्दाख में बड़ी संख्या में इलाके के प्रतापी परिवारों को ले जाने के लिए समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सामान्य वर्ग के प्रतापी वंशज परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म निशुल्क उपलब्ध कराए जायेंगे।

 

ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी चंडीगढ़ के माध्यम से ₹1500 से लेकर ₹15000 तक की 20 लख रुपए की छात्रवृतियां हर वर्ष प्रदान की जाती हैं। खेलकूद में अति उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी इस आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।

 

 

नंबरदार विजय सिंह चौहान एडवोकेट, अध्यक्ष एवं चेयरमैन रायल ग्रुप ऑफ शिक्षण संस्थान स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि, डॉ वंदना पोपली जिला भाजपा अध्यक्ष, श्रीमती संतोष तंवर डीसीपी, श्रीमती विनीता पीपल चेयरपर्सन नगर परिषद, प्रो दशरथ चौहान प्रांत संचालक विवेकानंद केंद्र तथा हिमालय परिवार के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे ।

समिति महासचिव गजराज सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति की टीम अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत के नेतृत्व में जुटी हुई है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now