Rewari News: डहीना में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

On: June 1, 2026 8:40 AM
Follow Us:
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में ‘दा राइट डायरेक्शन चैरिटेबल ट्रस्ट‘ द्वारा एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डहिना चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर (SI) विक्रम सिंह ने शिरकत की।

समारोह के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाल ही में सेना भर्ती व विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित होकर गाँव का नाम रोशन करने वाले युवाओं का भी विशेष रूप से हौसला बढ़ाया गया।Rewari News

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता: मुख्य अतिथि एसआई विक्रम सिंह ने उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, कड़ा अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें और समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं।

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

हेल्पलाइन 1933 पर करें कॉल: चौकी इंचार्ज ने सामाजिक बुराइयों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज का सबसे बड़ा साझा दुश्मन है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सहयोग की अपील करते हुए कहा:

“नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना बिना किसी डर के MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और पुलिस प्रशासन तुरंत कड़ी कार्रवाई करेगा।”

साइबर अपराधों से रहें सावधान: आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड पर सचेत करते हुए एसआई विक्रम सिंह ने कहा कि सभी युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड या फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी निजी व गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद: इस अवसर पर एसआई विक्रम सिंह सहित गाँव के वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्ध लोगों ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘दा राइट डायरेक्शन चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सदस्य देवेंद्र सिंह, अजय, जोगेंद्र, आर्यन, नसीब, अर्जुन, आत्माराम और आशुतोष की अहम भूमिका रही। इस मौके पर गांव के सम्मानित बुजुर्ग देशराज, पूर्व सरपंच महिपाल, जगदीश, बुधराम शर्मा, आनंद शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now