मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari Accident: दिल्ली जाने वाले सावधान! हाईवे पर बने गड्ढे ने ली महिला की जान

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari Accident: धारूहेड़ा: हर दिन मोटा टोल टैक्स वसूलने के बावजूद सडकों की सूध नहीं ली जा रही हैं एक बार फिर एनएचएआई की लापरवाही से बडा हादसा हो गया। बता दे…


Rewari Accident: धारूहेड़ा: हर दिन मोटा टोल टैक्स वसूलने के बावजूद सडकों की सूध नहीं ली जा रही हैं एक बार फिर एनएचएआई की लापरवाही से बडा हादसा हो गया। बता दे कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सेक्टर-6 में यातायात पुलिस चौकी के सामने पास सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे ने फिर एक महिला जान ले ली। बाइक से गुरुग्राम जा रही एक महिला गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। रेवाड़ी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान राजपुरा इस्तमुरार (रेवाड़ी) की रहने वाली पवित्रा (पत्नी रामकिशन) के रूप में हुई है।

Advertisement

तीज देने जा रहा था दंपति

धारूहेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, रामकिशन अपनी पत्नी पवित्रा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेवाड़ी से गुरुग्राम में तीज देने जा रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-6 के निकट पहुंचे, अचानक सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे में बाइक का पहिया आ गया। गड्ढे के झटके से पवित्रा बाइक से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरी।

Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल
Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल

पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की पीसीआर टीम ने तुरंत महिला को उठाकर पास के धारूहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

आये दिन हो रहे है हादसे, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

बता दे हाईवे पर हुए सडक हादसे के बार मे जैसे ही धारूहेड़ा यातायात प्रभारी सुरेश कुमार का पता चला कि वे वहीं पहुचे। उन्होंने बताया हाईवे पर बने गड्ढे के कारण पिछले एक महीने के भीतर 3 बड़े हादसे हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को इस जानलेवा गड्ढे की मरम्मत के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है। बावजूद इसके, हाईवे प्राधिकरण द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिसके चलते आज यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परिजनों ने NHAI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति रामकिशन ने अपनी पत्नी की मौत के लिए सीधे तौर पर हाईवे प्राधिकरण (NHAI) की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर NHAI के डिप्पी मैनेजर प्रकाश तिवाडी ने बताया कि इस रोड पर कार्य जारी है इसे आज भरवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:सिर्फ़ 1 मिनट में अपना ABHA Card बनाएं, जानिए कैसे ?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp