IGU Rewari: हिंदी पाठ्यक्रम में दाखिले का सुनहरा मौका, जानिए कब है अंतिम तिथि

On: August 23, 2026 7:34 PM
Follow Us:
IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के हिंदी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.ए. हिंदी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 (दोपहर 3 बजे तक) निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन करें।

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मंजू पूरी ने बताया कि एम.ए. हिंदी केवल एक शैक्षणिक उपाधि नहीं, बल्कि रोजगार, शोध एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करने वाला पाठ्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी भाषा अधिकारी, अनुवादक, अध्यापक, शोधकर्ता, पत्रकार, समाचार वाचक, कंटेंट लेखक तथा विभिन्न प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं मीडिया संस्थानों में उत्कृष्ट करियर बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त यूपीएससी, एचपीएससी, यूजीसी-नेट, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी हिंदी विषय विद्यार्थियों के लिए बेहतर संभावनाएँ प्रदान करता है।

हिंदी पाठ्यक्रम में दाखिले का सुनहरा मौका
हिंदी पाठ्यक्रम में दाखिले का सुनहरा मौका

वर्तमान समय में हिंदी का महत्व केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी निरंतर बढ़ रहा है। विश्वभर में हिंदी भाषा एवं साहित्य के विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए एम.ए. हिंदी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य और व्यापक रोजगार के अवसरों के नए द्वार खोलता है।हिंदी विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराता है।

विभाग में समृद्ध पुस्तकालय, शोध एवं अकादमिक मार्गदर्शन, नियमित संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, साहित्यिक गोष्ठियाँ तथा विशिष्ट विद्वानों के व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में शोध-दृष्टि, लेखन-कौशल, आलोचनात्मक चिंतन तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावी विकास होता है।

हिंदी विभाग के अनेक पूर्व विद्यार्थी आज देश के विभिन्न महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं और अपनी उपलब्धियों से विभाग एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

हिंदी में उपलब्ध उज्ज्वल भविष्य और व्यापक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी इच्छुक विद्यार्थियों से आग्रह है कि वे शीघ्र ऑनलाइन आवेदन करें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी हिंदी विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now