हरियाणा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026: 31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, रेवाड़ी में 86.85% फॉर्म हुए डिजिटाइज्ड – DC अभिषेक मीणा

On: July 26, 2026 6:27 PM
Follow Us:
Haryana Voter List Revision 2026 Draft list to be released on July 31

हरियाणा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026: Best24News (रेवाड़ी): भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई, 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) का प्रकाशन किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने शनिवार को प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण का कार्य एक सौ प्रतिशत पूरा हो गया है. अब 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसे वेबसाइट के माध्यम से हर जगह प्रकाशित किया जाएगा।” चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ एडिशनल सीईओ रितु और अपूर्व व ज्वाइंट सीईओ राज कुमार लोहान मौजूद रहे।

 

33 लाख 84 हजार 568 मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि “20629 बीएलओ द्वारा 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार से अधिक मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए। इनमें से 1 करोड़ 72 लाख 71 हजार 361 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज किए गए हैं। जबकि 33 लाख 84 हजार 568 मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं हो सके. इनमें से 13,75,278 जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं और 7,66,205 मतदाताओं के दिवंगत होने का पता लगा है।

वहीं 2,04,916 पहले से दर्ज मतदाता हैं, जबकि 9,36,646 मतदाता अनुपस्थित पाए गए और 1,01,523 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने किसी अन्य कारण से गणना प्रपत्र वापिस जमा नहीं किए हैं.”

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी व इनका समाधान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रेवाड़ी के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुनरीक्षण कार्य जिले में अंतिम चरणों में है।

 दावा व आपत्तियों की मुख्य तिथियां (Important Schedule):

  • 31 जुलाई 2026: ड्राफ्ट वोटर सूची का प्रकाशन।
  • 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026: दावे एवं आपत्तियां (Claims and Objections) दर्ज कराने की अवधि।
  • 28 सितंबर 2026: सभी प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण/समाधान।
  • 3 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) का प्रकाशन।

 

 

 रेवाड़ी जिले में 86.85% कार्य पूरा, देखें आंकड़े:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 24 जुलाई तक कुल 7,39,338 पंजीकृत मतदाताओं में से 6,42,123 (86.85%) मतदाताओं के गणना प्रपत्र (Forms) सफलतापूर्वक डिजिटाइज्ड व पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं 97,215 (13.15%) मतदाताओं के फॉर्म ‘अनक्लैक्टेबल’ मार्क किए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट:

विधानसभा क्षेत्रकुल मतदाताडिजिटाइज्ड मतदाताप्रतिशत (%)
72-बावल (अजा)2,30,0372,04,57888.93%
73-कोसली2,48,9512,28,42791.76%
74-रेवाड़ी2,60,3502,09,11880.32%

वोटर बनने, नाम हटवाने और बदलाव के लिए फॉर्म: फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र व्यक्ति खुद का नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं. वहीं, 01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरने की सुविधा दी गई है. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं या जो किन्हीं वजहों से गणना प्रपत्र नहीं भर सके थे, वह भी फार्म 6 भर सकते हैं. फॉर्म 7 के तहत मतदाता अपना नाम हटवाने के लिए भर सकते हैं, जिनका नाम पहले से ही मतदाता सूची में है. फॉर्म 8 की मदद से मतदाता अपने मतदाता कार्ड में कुछ बदलाव करने या कोई गलती है तो उसे सुधारने के लिए भर सकते हैं. यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी.

प्रत्येक जिला से ली जाएगी रिपोर्ट: एसआईआर प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी , जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्य रूप से कार्य कर रहे हैं. अगले फेज के लिए सहायक ईआरओ भी कार्य से जुड़ेंगे. जबकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हर जिले की रिपोर्ट ली जा रही है. वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 37055 बूथ स्तरीय एजेंट भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं. इसमें 19051 भाजपा, 15818 कांग्रेस, 1476 इनेलो, 54 आम आदमी पार्टी, 314 कम्युनिस्ट पार्टी और 342 जननायक जनता पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-टू हैं.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद सभी मतदाता अपना नाम सूची में अवश्य जांच लें और आवश्यकता पड़ने पर समय रहते अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करवाएं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now