रेवाड़ी: गोहत्या को रोकने व गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग अब जोर पकडने लगी है। इसी को लेकर सोमवार 27 जुलाई को गोभक्तों और सामाजिक संगठन से जुडे लोग रेवाड़ी एकत्रित होंगें तथा दोहपर को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपेगे।
महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होगें गौभक्त
बता दे कि बैठक में यह निणर्य लिया कि 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 12:00 बजे सभी गोभक्त, गौरक्षक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि महाराणा प्रताप चौक रेवाड़ी पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी सदस्य एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च निकालते हुए उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपेंगे।’
गोहत्या पर सख्त कानून बनाने की मांग
आयोजकों और गोभक्तों का कहना है कि देश में गाय को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध गोहत्या और तस्करी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि गोहत्या को पूरी तरह बंद कराने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं । गौमाता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा प्रदान किया जाए।
पूरे देश में एकजुट होगे गौभगत: बता दे गौमाता के सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने व गायों संरक्षण के तीन कानून बनाने की मांग को लेकर 27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टरकेो को ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रधान रोहित ने बताया कि सरकार कश्मीर से धारा 370 हटा सकती है। अयोध्या में राम मंदिर बना सकती है। इस सरकार से यह भी उम्मीद है कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के साथ गायों के संरक्षण के लिए तीन कानून भी बना सकती है। उन्होंने कहा कि गौ सम्मान अभियान के पहले चरण में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने व गायों के संरक्षण के लिए तीन कानून बनाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देश की 5 हजार 410 तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम भी ज्ञापन दिया था। अब दूसरे चरण में फिर से ज्ञापन दिया जाएगा।
बढ़ता प्रदूषण, घटते पेड़, गौ हत्या, क्षीण होती मानवता और खत्म होती संस्कृति चिंता का विषय है। गाय संस्कृति का प्राण तत्व है। गाय हमारे उत्तम जीवन की पद्धति है। गाय हत्या बंद होनी चाहिए। गौभक्त अजय अग्रवाल ने शहरवासियों से जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है
बता दे कि तीन दिन पहले गौशाला में बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति यह निर्णय लिया गया। गौकसी नही रूक रही है। रात को गोतस्कर बेसहारा गायों को उठा ले जाते है। अगर कोई उनका कोई पीछा करते है तो फायरिंग करते है। इसी को लेकर सोमवार को गोभक्तों और सामाजिक संगठन से जुडे लेाग राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापने का निर्णय लिया था।














