रेवाड़ी नीमराना जयपुर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस रेलवे रूट का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। सामने अपडेट के अनुसार इस रेलवे लाइन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। हालांकि अभी तक ट्रैक बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे के द्वारा सर्वे और तकनीकी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। यह रेलवे लाइन 191 किलोमीटर का होगा जो हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र को राजस्थान के नीमराना होते हुए जयपुर से जोड़ेगा। इस रेलवे लाइन के बन जाने से यात्रियों को फायदा होगा इसके साथ ही साथ व्यापार में भी पंख लगेंगे।
अभी किस चरण में है इस रेल प्रोजेक्ट का कार्य
रेलवे के द्वारा फिलहाल इसके लिए लोकेशन सर्वे का काम किया जा रहा है। आपको बता दे जब भी कोई नया रेलवे लाइन बनाया जाता है तो रेलवे पहले यह तय करता है कि ट्रैक का सही रास्ता क्या होगा और किन जगहों से होकर रेल लाइन गुजरेगी। रेल मंत्रालय के द्वारा इस रेलवे लाइन को बनाने के लिए 5.73 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है। रेलवे फिलहाल सर्वे कर रहा है और जमीन की स्थिति के साथ-साथ पुलों और अन्य निर्माण से जुड़ी संभावनाओं का अध्ययन भी कर रहा है।
कब से शुरू होगा ट्रैक बिछाने का कार्य?
इस रेलवे लाइन को लेकर लोगों के दिमाग में सबसे बड़ा यही सवाल है कि आखिर कब से ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। आपको बता दे इंडियन रेलवे के द्वारा अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि ट्रैक बिछाने का कार्य कब से शुरू होगा लेकिन इसके लिए फिलहाल सर्वे का काम किया जा रहा है और जैसे ही सर्वे का काम पूरा होता है इसके बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद ही निर्माण कंपनियों को काम सोपा जाएगा।
रेवाड़ी से जयपुर की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
आपको बता दे इस रेलवे लाइन के बनने के बाद रेवाड़ी की कनेक्टिविटी जयपुर नीमराना सहित कई जिलों से काफी मजबूत हो जाएगी। आम जनता के साथ-साथ छात्रों और व्यापारियों को भी इस रेलवे लाइन के बनने से काफी फायदा होगा। यह रेलवे लाइन जिले की तस्वीर बदल सकती है इससे रेवाड़ी के विकास को पंख लगेंगे। यह रेल लाइन रेवाड़ी नीमराना सहित कई जिलों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इसके बनने से व्यापार के साथ-साथ आसपास के इलाकों का भी विकास होगा इसके साथ-साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी।













