
रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस की ओर से जिले को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को नशा मुक्ति टीम ने गांव आरामनगर और कनुका में घर-घर जाकर सर्वे किया और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकें।
नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग देने का आह्वान: नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव या आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। टीम ने लोगों को ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ अभियान से जुड़ने और नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक : अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से ओटीपी, पासवर्ड तथा अन्य निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। लोगों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकें।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में राजपूत समाज ने किया शस्त्र पूजा, जानिए क्यों करते है पूजा ?
डायल 112 पर सूचना देने की अपील : नशा मुक्त् टीम ने इस मौके पर ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की। नशे की बिक्री या सेवन से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस थाना या MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने को कहा गया। टीम ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और नशे तथा साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर नशामुक्त और सुरक्षित समाज बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें:Rewari Mandi Schedule: बाजरे की खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी
