
Rewari Mandi Schedule (Best 24 News) रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में धान और बाजरे की खरीद व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मार्केट कमेटी ने 19 से 24 अक्टूबर तक का गांववार शेड्यूल जारी किया है। इसका उद्देश्य मंडी में किसानों की भीड़ और लंबी कतारों को कम करना है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं।
21 अक्टूबर, बुधवार: शेखपुर, नांगल शबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेड़ा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना और प्रागपुरा।
22 अक्टूबर, गुरुवार: झांझनवास, पीवरा, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, कुतुबपुर जागीर, राजपुरा खालसा, रसुली, श्रीनगर, कुमरोथा, मायण, बिटोडी, सांझरवास, चांदूवास, रामसिंहपुरा, कसौला कसौली, कान माजरा, कालूवास, धारण और मोहम्मदपुर।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के इस शहर जल्द बनेगा नया बिजली सब डिवीजन
23 अक्टूबर, शुक्रवार: बिशनपुर, नांगल उगरा, नांगल तेजू, साबन, हरचंदपुर, कालडावास, भैरामपुर भडंगी, खरखरी, आसरा का माजरा, राजगढ़, माजरी दूदा, रूद्ध, चिरहाड़ा और नरसिंहपुर गढ़ी।
24 अक्टूबर, शनिवार: ओढी, खेड़ी धरचाना, रणसी माजरा, खुरमपुर, गुजर माजरी, कमालपुर (बावल), खेड़ी डालूसिंह, केशवपुर, सैदपुर उर्फ जैतपुर, भहरागपुर, भगवानपुर (बावल), रसियावास, जलालपुर, गोबिन्दपुर (बावल), चौकी नंबर-1, सुठानी और सुठाना।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में टोकन के लिए मारा मारी, जिम्मेदार कौन ?
फसल सुखाकर और साफ करके लाने की अपील
मार्केट कमेटी ने किसानों से कहा है कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं। निर्धारित तारीख पर फसल लाने से खरीद और उठान की प्रक्रिया सुचारू रखने में मदद मिलेगी। किसानों से शेड्यूल का पालन करने की अपील की गई है, ताकि मंडी में अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी का 19 से 24 अक्टूबर तक का गांववार फसल खरीद शेड्यूल जारी
